दिल्ली में आगामी दो महीने में चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले दिल्ली में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। Arvind Kejriwal ने दलित छात्रों के लिए आंबेडकर स्कॉलरशिप की घोषणा की है।
दिल्ली चुनाव से पहले सभी पार्टियां वोटर्स को लुभाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के प्रमुख Arvind Kejriwal ने भी आंबेडकर के सम्मान में एक स्कॉलरशिप की घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल ने डॉक्टर आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की है।
दिल्ली सरकार दलित समाज का पूरा सहयोग करेगी- Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal ने एक कार्यक्रम में कहा कि दलित समाज के छात्र जो विदेश में पढ़ाई करना चाहता है, उसको दिल्ली सरकार पूरा सहयोग करेगी। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी विधानसभा का चुनाव जीतती है तो दिल्ली सरकार विदेश की यूनिवर्सिटी में दाखिला पाने वाले छात्रों को वित्तीय मदद देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली में किसी भी दलित छात्र को पैसे की कमी के कारण विदेशी विश्वविद्यालयों में अपनी पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़े।
दलित समाज के छात्र विदेश में पढ़ाई कर सकेंगे- Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी ने विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण की थी, वैसे ही अब दिल्ली के दलित समाज के बच्चे भी विदेश जाकर बिना किसी खर्च के पढ़ाई कर सकेंगे। केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का लाभ दलित समाज के सरकारी कर्मचारी भी उठा सकेंगे। वह भी अपने बच्चों को मुफ्त में विदेश पढ़ने भेज सकेंगे।
आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दलित समाज के बच्चों को 12वीं क्लास तक मुफ्त शिक्षा मिलती रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए फ्री में कोचिंग दी जाएगी। ग्रेजुएशन के मेधावियों को पुरस्कार और प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
दिल्ली सरकार बजट का 25 फीसदी शिक्षा पर खर्च करेगी- आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार बाबा साहब के सपने को पूरा करते हुए बच्चों को अच्छी और मुफ्त शिक्षा का इंताजाम किया है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपने बजट का 25 फीसदी हिस्सा शिक्षा व्यवस्था पर खर्च किया और तमाम योजनाएं चलाई हैं।


