More
    HomeNationalArvind Kejriwal ने दी बुजुर्गों को सौगात, संजीवनी योजना से मुफ्त में...

    Arvind Kejriwal ने दी बुजुर्गों को सौगात, संजीवनी योजना से मुफ्त में होगा इलाज

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने कई बड़े ऐलान किए है। AAP के संयोजक Arvind Kejriwal ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के बुजुर्गों के लिए घोषणा की है।

    AAP ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना की घोषणा की है। संजीवनी योजना के तहत दिल्ली में 60 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा।

    इलाज का सारा खर्च सरकार उठाएगी- Arvind Kejriwal

    संजीवनी योजना की घोषणा करते हुए Arvind Kejriwal ने कहा कि दिल्ली वालों के लिए संजीवनी लाया हूं। जिसके तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों का इलाज फ्री में किया जाएगा। इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे।

    आपका बेटा केजरीवाल अभी जिंदा है- Arvind Kejriwal

    Arvind Kejriwal ने कहा कि दिल्ली के बुजुर्गों आप चिंता मत करना, आपका बेटा केजरीवाल अभी जिंदा है। 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज के लिए हम संजीवनी योजना ला रहे हैं। इसके अंतर्गत दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बुजुर्गों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। दिल्ली के बुजुर्गों के लिए संजीवनी कवच के तहत 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का फ्री में इलाज होगा। इलाज के दौरान खर्च की कोई सीमा नहीं होगी।

    आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवी करेंगे पंजीकरण- Arvind Kejriwal

    आप प्रमुख ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन दो से तीन दिन में शुरू की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवी इस योजना के लिए पात्र बुजुर्गों का पंजीकरण कराने के लिए घर-घर जाएंगे। आप सुप्रीमो ने कहा कि सरकार बनने के बाद इस योजना को लागू किया जाएगा।

    आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था। जिसके तहत दिल्ली की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिया जाएगा।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...