More
    HomeNationalArvind Kejriwal को SC से मिली जमानत, AAP नेताओं ने क्या कहा?

    Arvind Kejriwal को SC से मिली जमानत, AAP नेताओं ने क्या कहा?

    Published on

    spot_img

    दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से जमानत मिल गई है। मुख्यमंत्री आज (13 सितंबर) शाम तक तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे।

    अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को ईडी के मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट से उन्हें सीबीआई के मामले में भी जमानत दे दी गई। केजरीवाल की जमानत के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

    अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की जमानत पर AAP नेताओं की प्रतिक्रिया आई है। मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने अरविंद केजरीवाल की जमानत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा ‘सत्यमेव जयते – सत्य की शक्ति से टूटे तानाशाह की जेल के ताले।’

    इसके साथ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘झूठ और साजिशों के खिलाफ लड़ाई में आज पुनः सत्य की जीत हुई है। एक बार पुनः नमन करता हूँ बाबा साहेब अंबेडकर जी की सोच और दूरदर्शिता को, जिन्होंने 75 साल पहले ही आम आदमी को किसी भावी तानाशाह के मुक़ाबले मज़बूत कर दिया था।’

    आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने लिखा ‘लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी। झुकते हैं तानाशाह, लड़ने वाला चाहिए। मोदी की अत्याचारी हुकूमत @ArvindKejriwal के हौसलों को नहीं तोड़ पाई। जेल के ताले टूट गये @ArvindKejriwal छूट गये। झूठ का पहाड़ गिर रहा है ED CBI BJP के झूठे केस का पर्दाफ़ाश हो चुका है। सत्यमेव जयते!’

    दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी (Atishi) ने लिखा, ‘सत्यमेव जयते.. सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।’ इसी तरह आम आदमी पार्टी के दूसरे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की जमानत पर खुशी जाहिर की है।

    आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है।

    1. अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय नहीं जाएंगे।
    2. वो किसी भी सरकारी फाइल पर तब तक दस्तखत नहीं करेंगे जब तक जरूरी ना हो।
    3. कोर्ट ट्रायल को लेकर वो सार्वजनिक बयान नहीं देंगे।
    4. अगर जरूरत पड़ती है तो उन्हें ट्रायल कोर्ट में पेश होगा होगा।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...