More
    HomeNationalचुनाव से पहले Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान, दिल्ली के बुजुर्गों को...

    चुनाव से पहले Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान, दिल्ली के बुजुर्गों को दिया बड़ा तोहफा

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में फरवरी में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। आप के संयोजक Arvind Kejriwal ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

    दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले AAP सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन स्कीम को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। इस स्कीम के तहत दिल्ली के बुजुर्गों को हर महीने 2,000 रुपए दिए जाएंगे। वृद्धा पेंशन स्कीम के तहत 60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को आप सरकार पैसा देती है। वहीं, 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2,500 रुपए महीना मिलेगा।

    डबल इंजन सरकार में पेंशन बहुत कम है- Arvind Kejriwal

    आप सरकार इस स्कीम में 80 हजार नए बुजुर्गों को जोड़ेगी। आपको बता दें कि आप सरकार के इस स्कीम का फायदा 4.50 लाख लोगों को मिलता था। स्कीम का ऐलान करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही वह जेल से बाहर आए थे। यह स्कीम उनको शुक्रिया अदा करने के लिए है।

    Arvind Kejriwal ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि देश में बुजुर्गों को सबसे ज्यादा पेंशन दिल्ली में दी जा रही है। केजरीवाल ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जहां डबल इंजन सरकार है वहां पेंशन बहुत कम है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में 500 रुपए महीना और असम में 600 रुपए महीना दिया जाता है। हमारी सिंगल इंजन की सरकार में 2,500 रुपए मिलते हैं। केजरीवाल ने कहा कि बुजुर्गों का पेंशन रोकना पाप है। जेल से आते ही हमने इसे फिर से शुरू कराया है।

    वृद्धा पेंशन स्कीम का लाभ 5.30 लाख बुजुर्गों को मिलेगा

    Arvind Kejriwal ने आगे कहा कि साल 2015 में जब हमारी सरकार आई तो हमने दिल्ली में पेंशन को दोगुना कर दिया था। पहले की सरकारें 60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को हर महीने 1000 रुपए देती थीं। हमने इसे 2000 किया। 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों को 1500 से बढ़ाकर 2500 रुपए महीना कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली के 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन दी जाएगी। कई साल से ये पेंशन बंद थे।

    Arvind Kejriwal ने श्रवण कुमार की तरह बुजुर्गों की सेवा की- CM आतिशी

    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने श्रवण कुमार की तरह दिल्ली के बुजुर्गों के लिए काम किया है। एक के बाद एक दिल्ली के रुके हुए काम शुरू हो रहा हैं। केजरीवाल ने दिल्ली के एक लाख बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाई हैं। बुजुर्गों की पेंशन काफी समय से रुकी हुई थी।

    उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के काम रोकने के लिए केंद्र और बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया क्योंकि जो काम वे दिल्ली के लोगों के लिए कर रहे थे, वो बीजेपी अपने किसी राज्य में नहीं कर पा रही थी। आतिशी ने आगे कहा कि दिल्ली के लोगों के प्यार और आशीर्वाद से बीजेपी का षड्यंत्र फेल हो गया। केजरीवाल जेल से बाहर आ गए और एक के बाद एक दिल्ली के रुके हुए काम वो शुरू हो रहे हैं।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...