दिल्ली में आगामी दो महीने में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले प्रचार-प्रसार का दौर शुरू हो गया है। Arvind Kejriwal ने ऑटो चालकों को दी 5 गारंटी।
सभी पार्टियां वोटर्स को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक वादे कर रही है। इसी क्रम में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव से पहले दिल्ली के ऑटो ड्राइवर के लिए घोषणाएं की है। अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि सरकार ऑटो चालकों का 10 लाख तक इंश्योरेंस करवाएगी।
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के कोंडली में ऑटो चालक के घर पर लंच करने गए थे। अरविंद केजरीवाल ने ऑटो चालकों की बेटी की शादी में 1 लाख रुपए की सहायता का भी ऐलान किया है।
ऑटो चालकों को मिलेगा 10 लाख का जीवन बीमा- Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आज ऑटो चालकों के लिए 5 चीजों की घोषणा कर रहा हूं। जिन्हें फरवरी में दिल्ली में दोबारा सत्ता में आने पर लागू किया जाएगा। सबसे पहले हम ऑटो चालक की बेटी की शादी पर एक लाख रुपए की सहायता करेंगे। हम प्रत्येक ऑटो चालक को 10 लाख रुपए का जीवन बीमा और 5 लाख रुपए का दुर्घटना का बीमा देंगे।
Arvind Kejriwal ने ऑटो चालकों को दी 5 गारंटी
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी ऑटो चालक भाइयों को 5 गारंटियां दी जाएगी।
1. हर चालक का 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस
2. बेटी की शादी में 1 लाख की सहायता
3. वर्दी के लिए साल में 2 बार ₹2500
4. बच्चों को कॉम्पिटिशन के एग्जाम की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी
5. ‘पूछो ऐप’ फिर से चालू होगा
ऑटो चालकों से है पुराना नाता- Arvind Kejriwal
आप सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज मैंने ऑटो चालक भाइयों को अपने घर पर चाय के लिए आमंत्रित किया और उनके साथ खुलकर बातें की। उनके साथ सुख-दुख बांटना मेरे लिए बेहद खास है। ऑटो चालकों से तो मेरा पुराना और गहरा रिश्ता है।
सीएम ने आगे लिखा कि समय चाहे कैसा भी रहा हो, हमने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया। उनके जीवन की चुनौतियां और उनकी मेहनत मुझे हमेशा प्रेरित करती रही है। हमने हमेशा उनके लिए काम किया है। भविष्य में भी उनकी सहूलियत के लिए काम करते रहेंगे।


