More
    HomeNationalAAP ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मनीष सिसोदिया और अवध...

    AAP ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मनीष सिसोदिया और अवध ओझा को यहां से मिला टिकट

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में जुट गई है। AAP ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है।

    चुनाव से पहले ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। AAP ने 20 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी गई है। मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज की जगह पर जंगपुरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

    Arvind Kejriwal के घर पर हुई थी मीटिंग

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर ही टिकट वितरण को लेकर मीटिंग चल रही थी। मीटिंग में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन, मनीष सिसोदिया और ओल्ड राजेंद्र नगर से विधायक दुर्गेश पाठक भी केजरीवाल के घर पर मौजूद थे।

    अवध ओझा को पटपड़गंज से मिला टिकट

    मशहूर शिक्षक अवध ओझा को भी टिकट मिला है। AAP ने अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट दिया है। आपको बता दें कि पटपड़गंज मनीष सिसोदिया की विधानसभा सीट है। अवध ओझा ने कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। आम आदमी पार्टी ने पटेल नगर और शाहदरा से भी नए चेहरों पर दांव लगाया है।

    मनीष सिसोदिया ने सीट बदले जाने पर दी प्रतिक्रिया

    दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि Arvind Kejriwal जी और AAP का तहे दिल से आभार, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए जंगपुरा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी।

    मैं खुद को एक शिक्षक मानता हूं, राजनीतिज्ञ नहीं। पटपड़गंज मेरे लिए सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति का दिल था। जब अवध ओझा जी पार्टी से जुड़े और उन्हें चुनाव लड़ाने की मांग उठी, तो मैं यही सोच पाया कि एक शिक्षक के लिए पटपड़गंज से बेहतर सीट कोई हो ही नहीं सकती।

    एक और शिक्षक को पटपड़गंज की जिम्मेदारी सौंपते हुए मुझे खुशी है। मैं अब जंगपुरा में सबके साथ मिलकर वही काम करने को तैयार हूं, जो पटपड़गंज में शिक्षा, सेवा और विकास के लिए किया।

    मेरे लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, ईमानदारी और जनता की भलाई का जरिया है। पटपड़गंज से जंगपुरा तक, मेरा संकल्प अडिग है: दिल्ली को और बेहतर बनाना।

    तीन विधायकों का कटा है टिकट

    शाहदरा से मौजूदा विधायक और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने हाल ही में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। जिसके बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि पार्टी नए चेहरे को शाहदरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाएगी। पार्टी ने शाहदरा से जितेंद्र सिंह शंटी को टिकट दिया है। आपको बता दें कि शंटी ने हाल ही में आम आदमी पार्टी ज्वाइन किया था।

    वहीं, पटेल नगर से प्रवेश रतन को टिकट दिया गया है। प्रवेश कुछ समय पहले ही AAP में शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में
    प्रवेश रतन पटेल नगर से बीजेपी के उम्मीदवार थे। पिछले विधानसभा चुनाव में रतन को हार का सामना करना पड़ा था।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...