More
    HomeNationalAvadh Ojha ने थामा AAP का दामन, जानें कितनी है नेटवर्थ? ...

    Avadh Ojha ने थामा AAP का दामन, जानें कितनी है नेटवर्थ?

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में आगामी दो महीने में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले कई नेता एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वाइन कर रहे है। Avadh Ojha ने आप का दामन थाम लिया है।

    मशहूर टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आप मुख्यालय में अवध ओझा को आप की सदस्यता दिलाई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अवध ओझा दिल्ली में विधानसभा का चुनाव लड़ सकते है।

    अरविंद केजरीवाल ने Avadh Ojha का किया स्वागत

    अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश के जाने-माने शिक्षक श्री अवध ओझा जी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके अनुभव और दृष्टिकोण से हमारी शिक्षा नीति को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा को लेकर हमारी नीतियों और काम से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी के साथ कदम मिलाया है। हम उनका अपने परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं। बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

    पार्टी जो भी काम देगी, उसे करेंगे- Avadh Ojha

    अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी काम देगी, वो उसे करेंगे। आप सदस्यता समारोह में अवध ओझा से पूछा गया कि क्या वो 2025 में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा कि अब वो पार्टी का हिस्सा हैं। पार्टी जो भी आदेश देगी, वो वही करेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि थोड़ा सा सस्पेंस बना रहना चाहिए।

    कितनी है Avadh Ojha की नेटवर्थ?

    आपको बता दें कि अवध ओझा उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर के रहने वाले हैं। अवध ओझा दिल्ली के मुखर्जी नगर में IAS के परीक्षार्थियों को पढ़ाते है। अवध ओझा की वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते है। उन्हें सोशल मीडिया पर ओझा सर के नाम से भी जाना जाता है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अवध ओझा की नेटवर्थ करीब 11 करोड़ बताई जाती है। अवध ओझा की कमाई सबसे ज्यादा ऑनलाइन कोचिंग के जरिए होती है। इसके अलावा उनका खुद का यूट्यूब चैनल भी है। वहां से भी उनकी अच्छी-खासी कमाई होती है। सोशल मीडिया पर अवध ओझा के काफी प्रशंसक है और यहां से भी उनकी काफी कमाई हो जाती है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...