More
    HomeNationalAAP विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट ने भेजा जेल, गैंगस्टर संग वायरल...

    AAP विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट ने भेजा जेल, गैंगस्टर संग वायरल हुआ था ऑडियो

    Published on

    spot_img

    आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक नरेश बाल्यान को राउज एवेन्यू कोर्ट ने जबरन वसूली के मामले जेल भेज दिए है।

    रविवार को कोर्ट ने नरेश बाल्यान को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उत्तम नगर के विधायक बाल्यान ने इसे भाजपा के दबाव में दर्ज किया गया ‘फर्जी मामला’ करार दिया। वहीं, AAP के वरिष्ठ नेताओं ने बाल्यान का समर्थन करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

    फर्जी आरोप, भाजपा की साजिश- नरेश बाल्यान

    राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर आते हुए बाल्यान ने मीडिया से कहा, “यह सब फर्जी है। मुझे भाजपा के दबाव में गिरफ्तार किया गया है।” शनिवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बाल्यान को 2023 के एक जबरन वसूली मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस का दावा है कि उनके पास एक ऑडियो क्लिप है जिसमें बाल्यान कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ बातचीत कर रहे है। इसमें कथित तौर पर व्यापारियों से फिरौती वसूलने की बात हो रही थी।

    राजनीतिक बयानबाजी तेज

    भाजपा ने शनिवार को एक ऑडियो क्लिप जारी करते हुए आरोप लगाया कि बाल्यान गैंगस्टर के साथ बातचीत कर रहे थे। इसके बाद दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। बाल्यान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह इन “झूठे आरोप लगाने वालों” के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंग।

    AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “नरेश बाल्यान को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने गैंगस्टरों की धमकियों के खिलाफ शिकायत की थी। वह अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं। हमें डराने की कोशिश हो रही है, लेकिन हम झुकेंगे नहीं।”

    केजरीवाल ने बाल्यान का किया समर्थन

    AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बाल्यान का समर्थन करते हुए कहा, “हमारे विधायक गैंगस्टरों के शिकार हैं। उन्होंने मई 2023 में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि उन्हें कपिल सांगवान से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। 23 मई को नंदू गैंग ने उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी।”

    केजरीवाल ने इस मामले को भाजपा की राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि शिकायतकर्ता को ही आरोपी बनाना न्याय का मजाक है।

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this