More
    HomeNationalबीजेपी ने Arvind Kejriwal पर बोला हमला, कहा- "चुनावी हिंदू है केजरीवाल…"

    बीजेपी ने Arvind Kejriwal पर बोला हमला, कहा- “चुनावी हिंदू है केजरीवाल…”

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले दिल्ली में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी ने Arvind Kejriwal पर हमला बोला है।

    चुनाव से पहले सभी पार्टियां वोटर्स को लुभाने के लिए योजनाओं की घोषणा कर रही है। इसी क्रम में आप सुप्रीमों Arvind Kejriwal ने मंदिर के पुजारी और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18 हजार रुपए सम्मान राशि देने की घोषणा की है।

    केजरीवाल है चुनावी हिंदू- BJP

    Arvind Kejriwal ने कहा कि अगर दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो सरकार इस योजना को लागू करेगी। केजरीवाल के वादे पर बीजेपी ने हमला किया है। बीजेपी ने केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया है। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए एक पोस्टर भी जारी किया है।

    दिल्ली बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चुनावी हिंदू केजरीवाल। जो 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा। जो खुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे। जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले। जिसकी पूरी राजनीति हिन्दू विरोधी रही। उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई।

    केजरीवाल कर रहे हैं नौटंकी- गिरिराज सिंह

    बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री सिंह गिरिराज सिंह ने इसे केजरीवाल की नौटंकी बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 10 साल तक मंदिरों के पुजारी और गुरुद्वारों के ग्रंथी उनकी सूची में थे ही नहीं। अब उन्हें ठगने का नया नाटक शुरू किया गया है। इमामों को 10 साल से वेतन और हिन्दू व सिखों को दोयम दर्जे का नागरिक समझा गया। हिम्मत है तो अगले कैबिनेट में 10 साल का एरियर देकर दिखाओ। नकली सेक्युलरिजम का खेल अब नहीं चलेगा।

    Arvind Kejriwal हनुमान मंदिर से करेंगे योजना की शुरुआत

    आपको बता दें कि Arvind Kejriwal ने आज पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की शुरुआत करने वाले हैं। वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाएंगे और स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे। Arvind Kejriwal ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से मैं अपनी पत्नी के साथ पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ करूंगा।

    दिल्ली की सीएम आतिशी करोल बाग स्थित गुरुद्वारे से इस योजना का शुभारंभ करेंगी। आपको बता दें कि Arvind Kejriwal ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान किया था। इस योजना के तहत पुजारियों- ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

    Latest articles

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...

    भारत की प्रमुख समाचार एजेंसी UNI पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, मीडिया जगत में हलचल

    नई दिल्ली: देश की जानी-मानी समाचार एजेंसी United News of India (UNI) पर दिल्ली...

    More like this

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...