More
    HomeNationalArvind Kejriwal ने लॉन्च किया रेवड़ी पर चर्चा कैंपेन, जानें क्या है...

    Arvind Kejriwal ने लॉन्च किया रेवड़ी पर चर्चा कैंपेन, जानें क्या है केजरीवाल का पूरा प्लान

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में अगले दो महीने में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। दिल्ली में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व सीएम Arvind Kejriwal ने आज रेवड़ी पर चर्चा अभियान की शुरुआत की।  

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने आज यानी शुक्रवार को पार्टी का चुनावी कैंपेन ‘रेवड़ी पर चर्चा’ लॉन्च किया है। Arvind Kejriwal ने कैंपेन लॉन्च करते वक्त कहा कि जनता का पैसा, जनता की रेवड़ी, तो उस पर हक भी जनता का ही है।

    कैंपेन के तहत दिल्ली में 65,000 बैठकें की जाएगी- Arvind Kejriwal

    Arvind Kejriwal ने पीएम मोदी ने कई बार कहा कि केजरीवाल मुफ्त की रेवड़ी दे रहे हैं और इसे बंद किया जाना चाहिए। इस अभियान की शुरुआत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से हम ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान का आगाज कर रहे हैं। इस अभियान के तहत दिल्ली में 65,000 बैठकें की जाएगी।

    इन बैठकों में हमारे पदाधिकारी जनता के बीच जाएंगे और उनको बताएंगे कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता को उनके ही पैसे से मुफ्त की 6 रेवड़ियां दे रही है और अगर बीजेपी यहां आ गई तो यह बंद हो जाएगी। हमारी सरकार जनता-जनार्दन के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। दिल्ली में हमारी सरकार ने बहुत सारे काम किए हैं। अगर बीजेपी सत्ता में आएगी तो मुफ्त की रेवड़ी बंद कर देगी।

    रेवड़ी पर चर्चा के माध्यम से जनता की राय लेंगे- गोपाल राय

    दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पार्टी के इस कदम को सही बताते हुए कैंपेन का मतलब समझाया है। पार्टी के चुनावी कैंपेन ‘रेवड़ी पर चर्चा’ को लेकर गोपाल राय ने कहा कि भारतीय राजनीति में पहली बार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार ने एक नया अध्याय जोड़ा है।  

    यह कैंपेन न सिर्फ राजनीतिक चर्चा का हिस्सा है बल्कि यह लोगों को समझाने का एक तरीका है। पहले सरकारी खजाने से सुविधाएं नेताओं को दी जाती थी लेकिन अरविंद केजरीवाल की सरकार ने जनता की सेवा करनी शुरू की। ‘रेवड़ी पर चर्चा’ के माध्यम से हम जनता के बीच जाएंगे और उनकी राय लेंगे।

    बीजेपी खेमे में डर का माहैल है- गोपाल राय

    गोपाल राय ने बताया कि फ्री रेवड़ी के तहत दिल्ली वासियों को मुफ्त में बिजली, पानी, स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, बस में महिलाओं की फ्री यात्रा, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा से लेकर तमाम जनहित के काम जारी रहेंगे। जिसे बीजेपी ने फ्री की रेवड़ियां कहना शुरू कर दिया।

    उन्होंने आगे कहा कि आप ने 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, जिससे बीजेपी खेमे में डर का माहौल है। बीजेपी अपनी हार को देखते हुए गलत बयानबाजी करने और मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी हुई है। हमारी सरकार प्रदूषण को कम करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

    Latest articles

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...

    भारत की प्रमुख समाचार एजेंसी UNI पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, मीडिया जगत में हलचल

    नई दिल्ली: देश की जानी-मानी समाचार एजेंसी United News of India (UNI) पर दिल्ली...

    More like this

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...