More
    HomeNationalArvind Kejriwal ने पत्नी सुनीता केजरीवाल संग तिरुपति बालाजी के किए दर्शन

    Arvind Kejriwal ने पत्नी सुनीता केजरीवाल संग तिरुपति बालाजी के किए दर्शन

    Published on

    spot_img

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal आंध्र प्रदेश के दौरे पर है। Arvind Kejriwal ने अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे है।

    दिल्ली के पूर्व सीएम Arvind Kejriwal ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि वह पहली बार तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने सभी देशवासियों और देश की शांति के लिए प्रार्थना किया है। उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए भगवान के आगे अपनी मनोकामना रखी।

    दिल्ली और देश की खुशहाली की कामना- Arvind Kejriwal

    बुधवार को अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हुए थे। गुरुवार की सुबह उन्होंने पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा की। मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं और मेरी पत्नी भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आए थे और हमने सबकी भलाई, सुख-स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज अपनी धर्मपत्नी के साथ श्री तिरुपति बालाजी के पावन दर्शन किए।

    उन्होंने आगे लिखा भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से दिल्ली और देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सबका भला हो, सबका मंगल हो। आपको बता दें कि हाल ही में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की पत्नी के साथ वैष्णो देवी का दर्शन किया था। इस दौरान उनके साथ अन्य सहयोगी भी मौजूद थे।

    Arvind Kejriwal ने जवाहर लाल नेहरू को किया याद

    वहीं अरविंद केजरीवाल ने 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर कहा कि भगवान ने हर बच्चे को एक अनोखी प्रतिभा देकर भेजा है। हमने दिल्ली में एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जहां हर बच्चा अपनी प्रतिभा को संवारकर अपना उज्जवल भविष्य बना सकता है। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी बच्चों के बीच समय बिताना पसंद करते थे। उनकी जयंती को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। पंडित नेहरू को सादर नमन।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36