More
    HomeNationalप्रदेशArvind Kejriwal पर किसने किया हमला? सौरभ भारद्वाज ने बताया

    Arvind Kejriwal पर किसने किया हमला? सौरभ भारद्वाज ने बताया

    Published on

    spot_img

    आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हमला हुआ है। घटना दिल्ली के विकासपुरी की है, जब अरविंद केजरीवाल पदयात्रा कर रहे थे।

    आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हमले की कोशिश की है। आम आदमी पार्टी ने इस घटना के मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हमले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया।

    भारद्वाज ने कहा- “BJP के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमला किया। पहले हमलावर का नाम रोहित सहरावत है जो BJP युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश का उपाध्यक्ष है और दूसरा हमलावर BJP युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश का महासचिव है जिसका नाम है अरुण दराल।”

    मंत्री ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के अधिकारी इन असामाजिक तत्वों के आगे हाथ जोड़ रहे हैं। ये बेहद चिंताजनक है।

    सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “जब ED, CBI और जेल से भी बात नहीं बनी, तो अब बीजेपी वाले अरविंद केजरीवाल जी पर हमले करवा रहे हैं। अगर केजरीवाल जी को कुछ भी होता है, तो उसके लिए बीजेपी सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।”

    आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा- BJP ने केजरीवाल जी को मारने की साजिश की है। BJP युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित सहरावत ने केजरीवाल जी पर जानलेवा हमला किया। अमित शाह के साथ रोहित की तस्वीर है। रोहित सहरावत ने धमकी देते हुए कहा “जहां जाएंगे, वहीं हमला करेंगे” लेकिन BJP केजरीवाल को रोक नहीं पाएगी।

    आतिशी ने की चुनावों की बात
    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का कहना है कि “बीजेपी केजरीवाल को चुनावों में नहीं हरा सकती है। इसलिए उनकी जान लेने की कोशिश की गई है।”

    आतिशी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर फ़र्ज़ी केस किया गया, उन्हें गिरफ़्तार किया गया। अरविंद केजरीवाल की इन्सुलिन भी रोकी गई थी। आतिशी ने बीजेपी पर गुंडों से हमला करवाने का आरोप लगाया है।

    कहां और कब हुआ केजरीवाल पर हमला?
    मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लगातार जनता के बीच में हैं। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता जनसंपर्क अभियान चलाकर दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में केजरीवाल विकासपुरी पहुंचे थे। वो पैदल यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग केजरीवाल तक पहुंचने की कोशिश करने लगे।

    दिल्ली की सीएम आतिशी का कहना है कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता माला पहनाने के नाम पर सामने आए और फिर उनके खिलाफ नारे लगाने लगे। आतिशी का कहना है कि “इस हमले में केजरीवाल को कुछ भी हो सकता था, यदि उनके पास हथियार होते तो अरविंद केजरीवाल की जान भी जा सकती थी।”

    अखिलेश का आया बयान
    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हुए हमले पर बयान दिया है। अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा है कि केजरीवाल पर हुआ हमला चिंताजनक है। हालांकि, अखिलेश ने किसी का नाम नहीं लिया। अखिलेश ने कहा कि “ये हमला किसने करवाया होगा, कहने की आवश्यकता नहीं” अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि ‘सब जानते हैं कि भारत की राजनीति में हिंसा और नफ़रत किसकी राजनीति के सिद्धांत रहे हैं।’

    आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया
    महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर कहा- “अरविंद केजरीवाल जी पर हमला न केवल चौंकाने वाला है बल्कि कानून व्यवस्था के पतन को भी दर्शाता है। अगर दिल्ली की सड़कों पर एक पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला हो सकता है, तो कौन सुरक्षित है?? राजनीति को इस तरह गिरते देखना शर्मनाक है।”

    क्या बोली बीजेपी?
    बीजेपी का कहना है कि विकासपुरी विधानसभा की जनता आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार से परेशान है। जब जनता ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और AAP विधायक से सवाल किया तो जवाब देने की बजाय झूठा आरोप लगाकर वहां से भाग गए।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...