दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को ‘जनता की अदालत’ लगाई। इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी को चैलेंज दिया। उन्होंने कहा कि 22 राज्यों में बीजेपी (BJP) की सरकार है, अगर मोदी जी उन राज्यों में बिजली फ्री करते हैं तो वो खुद बीजेपी और पीएम मोदी का प्रचार करेंगे।
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर है। अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी के डबल इंजन सरकार वाले नारे का मखौल उड़ाया।
केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि डबल इंजन वाली सरकार का मतलब महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी का डबल इंजन वाला फॉर्मूला अब फेल हो चुका है। देश जनता डबल इंजन के नाम पर वोट नहीं देगी।
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली की जनता से कहा कि बीजेपी (BJP) उन पर फ्री की रेवड़ी देने का आरोप लगाती है। इसके आगे केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्लीवालों को 6 रेवड़ियां दी हैं। इनमें फ्री बिजली, फ्री पानी, तीर्थ यात्रा, फ्री शिक्षा, फ्री इलाज और महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा है।
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि 22 राज्यों में बीजेपी की सरकार है। लेकिन उन्होंने वहां बिजली-पानी फ्री नहीं किया है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुजरात का नाम लिया और कहा कि वहां बीजेपी 30 साल से सत्ता में हैं लेकिन उन्होंने बिजली-पानी मुफ्त नहीं किया। इसके आगे केजरीवाल ने कहा कि अगर बीजेपी 22 राज्यों में बिजली पानी फ्री करती है तो वो दिल्ली चुनावों में बीजेपी का प्रचार करेंगे।
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के LG को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, जब वो जेल में थे तो LG ने बस मार्शल हटा दिए थे। केजरीवाल ने LG पर दिल्ली की जनता के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिला कर रहेंगे, दिल्ली को LG से मुक्ति दिलाकर रहेंगे।


