More
    HomeCrimeShare Market के नाम पर 2200 करोड़ का स्कैम, 22 साल के...

    Share Market के नाम पर 2200 करोड़ का स्कैम, 22 साल के इस लड़के ने किया बड़ा खेल

    Published on

    spot_img

    Share Market Scam: ‘शेयर बाजार वो कुआं है जो पूरे देश की प्यास बुझा सकता है’, Scam 1992 नाम की वेब सीरीज का ये डायलॉग काफी फेमस। इसके आगे जो हम बताएंगे उसमें शेयर बाजार है, स्कैम है और छपड़ फाड़ पैसा है। एक 22 साल के लड़के ने शेयर बाजार (Share Market) के नाम पर 2200 करोड़ का स्कैम (Scam) कर डाला। बिशाल फुकन ने रिटेल इन्वेस्टर्स को ये कह कर फंसाया कि वो 60 दिन में इन्वेस्टमेंट का 30 फीसदी मुनाफा कमा कर देगा। बिशाल फुकन (Bishal Phukan) ने असम और अरुणाचल प्रदेश के ऐसे लोगों को टारगेट किया जिन्हें शेयर बाजार में दिलचस्पी थी। फुकन ने डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेसमैन से मोटी रकम लेकर शेयर बाजार में लगाई और उनका पैसा डुबो दिया।

    फुकन के स्कैम का पर्दाफाश

    फुकन के स्कैम का पर्दाफाश उस वक्त हुआ जब गुवाहाटी में शेयर बाजार से जुड़े कई फ्रॉड सामने आए। पुलिस ने शेयर बाजार से जुड़े स्कैमर्स पर शिकंजा कसना शुरु किया तो डीबी स्‍टॉक ब्रोकिंग कंपनी का मालिक दीपांकर बर्मन फरार हो गया। इसी जांच के दौरान पुलिस रडार पर फुकन आया। 2 सितंबर की रात को डिब्रूगढ़ पुलिस (Dibrugarh Police) फुकन के प्रभंजली रेजीडेंसी स्थित घर पहुंची। घर की तलाशी ली तो पुलिस के हाथ कई डॉक्यूमेंट लगे। जिसके बाद पुलिस ने फुकन और उसके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    फ्रॉड के पैसे खड़ी की चार कंपनियां

    शेयर मार्केट के नाम पर फुकन ने मोटा पैसा ठगा था। उसी के बाद फुकन ने चार कंपनियां खोली थी। ये कंपनियां फार्मा, प्रोडक्‍शन और कंस्‍ट्रक्‍शन क्षेत्र से जुड़ीं थी। इसके अलावा, उसने असमिया फिल्म इंडस्ट्री में पैसा निवेश किया और कई प्रॉपर्टी खरीदी थी।

    मुख्यमंत्री को देना पड़ा बयान

    शेयर बाजार से जुड़े इस स्कैम के खुलासे के बाद मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍वा सर्मा (CM Himanta Biswa Sarma) ने प्रदेश के लोगों को आश्‍वासन देते हुए बयान जारी किया है। उन्‍होंने कहा, ‘मैं लोगों को यह बताना चाहता हूं कि इस तरह के प्‍लेटफॉर्म से शेयर बाजार में निवेश करने का कोई सिस्‍टम नहीं है। फ्रॉड करने वाले लोगों को बहका रहे हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे फर्जीवाड़ा करने वालों से दूर रहे। पुलिस ने अवैध रूप से ब्रोकिंग का काम करने वालों पर केस दर्ज किया है और हम इस पूरे रैकेट का खुलासा करने की पूरी कोशिश करेंगे।’

    बिशाल फुकन अकेला नहीं है

    शेयर बाजार से पैसा बनाने का सपना दिखाने वाले अनगिनत लोग Whatsapp, Telegram, Facebook, Instagram पर मौजूद है। ये सभी लोग बिशाल फुकन की तरह बड़े प्रॉफिट का लालच देकर लोगों से पैसा ठगते हैं फिर गायब हो जाते हैं।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...