देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 6 दिनों से प्रदूषण का लेवल बेहद खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।
राष्ट्रीय राजधानी का औसत AQI 481 पहुंच गया है। Delhi के अशोक विहार और बवाना इलाके में AQI 495 तक पहुंच गया। दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘खतरनाक’ स्तर पर पहुंच गया है।
दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP 4) का चौथा चरण लागू कर दिया है। दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर कर्तव्य पथ तक इसका असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है।
Delhi सरकार ने किया 10वीं तक के स्कूल को बंद
मौसम विभाग ने घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे ने दृश्यता को काफी कम करके स्थिति को और भी खराब कर दिया है। कोहरे के कारण कई उड़ानों पर भी असर पड़ा है। दिल्ली सरकार ने बिगड़ती हवा के कारण सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चौथे चरण के तहत सभी कार्रवाइयां शुरू कर दी हैं। दिल्ली सरकार ने 10वीं और 12वीं क्लास के अलावा सभी स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन क्लासेज जरूरी कर दी गई हैं।
GRAP 4 के तहत इन वाहनों पर लगी रोक
GRAP 4 के तहत दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रकों की दिल्ली में एंट्री बंद कर दी गई है। सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों और जरूरी सामान ले जा रहे ट्रकों को छूटी दी जाएगी। दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड लाइट कमर्शियल वाहन की एंट्री पर भी बैन है। हैवी कमर्शियल व्हीकल्स जो बीएस 4 मानकों या उससे नीचे रजिस्टर्ड है, उन को भी एंट्री नहीं मिलेगा।
Delhi-एनसीआर में कंस्ट्रक्शन साइट्स पर सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी। दिल्ली में सीमेंट, प्लास्टर, टाइल्स की कटिंग जैसे कामों पर भी बैन रहेगा। सड़कों की मरम्मत का काम और सड़क को बनाने का काम दोनों ही बंद रहेंगे।
Delhi में 450 के पार पहुंचा AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दैनिक एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार, रविवार को Delhi का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम 4 बजे 441 रहा और शाम 7 बजे यह बढ़कर 457 हो गया था।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच को ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर को ‘गंभीर से अधिक’ माना जाता है।


