More
    HomeNationalप्रदेशबढ़ते प्रदूषण को देखते हुए Delhi में बदली गई सरकारी दफ्तरों की...

    बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए Delhi में बदली गई सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग

    Published on

    spot_img

    देश की राजधानी Delhi में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी ऑफिस के टाइमिंग में दिल्ली सरकार की ओर से बदलाव किए गए हैं। अब सरकारी दफ्तरों के लिए अलग-अलग टाइमिंग होगी।

    एमसीडी के ऑफिस 8.30 से 5 बजे तक खुलेंगे। वहीं सेंट्रल गवर्नमेंट के ऑफिस पहले की ही तरह सुबह 9 से 5 होंगे। जबकि दिल्ली सरकार के दफ्तरों की टाइमिंग 10 से 6.30 बजे होगी।

    टाइमिंग को बदलने का मकसद है कि वाहनों की संख्या सड़कों पर कम हो और जब लोग ऑफिस के लिए निकलें तो अलग-अलग समय होने के चलते वाहनों का दबाव सड़कों पर कम पड़े और प्रदूषण कम हो।

    इससे पहले बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए Delhi सरकार ने प्राइमरी से पांचवी तक के स्कूल बंद कर दिए हैं और उनकी ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दी है।

    GRAP 3 के नियम लागू होने के बाद कई जरूरी नियम एनसीआर में लागू हो गए हैं। इसमें बीएस-3 के पेट्रोल वाहनों और बीएस -4 के डीजल वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन और डीजल जनरेटर चलाने पर भी पूरी तरीके से रोक लगा द‍िया गया है।

    Delhi की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ये बदलाव किया जा रहा है। इसके चलते प्रदूषण के रोकथाम में काफी राहत मिलेगी। सीएम आतिशी ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली नगर निगम के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक, केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक और दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेंगे।”

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this