More
    HomeNationalप्रदेशदिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बरकरार, AQI 450 के पार

    दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बरकरार, AQI 450 के पार

    Published on

    spot_img

    राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को यहां का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 409 दर्ज किया गया।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 6:15 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 409 दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 283, गुरुग्राम में 314, गाजियाबाद में 332, ग्रेटर नोएडा में 258 और नोएडा में 328 AQI दर्ज किया गया।

    राजधानी दिल्ली के 25 इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से 500 के बीच देखने को मिला। जिसमें आनंद विहार में 441, अशोक विहार में 440, आया नगर में 417, बवाना में 455, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 412, द्वारका सेक्टर 8 में 444, आईजीआई एयरपोर्ट में 440, जहांगीरपुरी में 458, लोधी रोड में स्टेडियम में 422 और मंदिर मार्ग में 402 एक्यूआई रहा।

    इनके अलावा मुंडका में 449, नजफगढ़ में 404, नरेला में 428, नेहरू नगर में 438, एनएसआईटी द्वारका में 430, फेस्टिवल 422, पटपड़गंज में 439, पंजाबी बाग में 443, पूसा में 405, आरके पुरम में 437, रोहिणी में 452, शादीपुर में 438, सिरी फोर्ट में 426, विवेक विहार में 439, वजीरपुर में 455 AQI दर्ज किया गया।

    वहीं, दिल्ली के 14 इलाकों में AQI का स्तर 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है। जिसमें अलीपुर में 398, बुराड़ी क्रॉसिंग में 383, चांदनी चौक में 347, मथुरा रोड में 368, डीटीयू में 395, दिलशाद गार्डन में 369, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 374, लोधी रोड में 314, नॉर्थ कैंपस डीयू में 338, पूसा में डीपीसीसी में 381 और श्री अरविंदो मार्ग में 301 एक्यूआई रहा।

    बता दें कि एक दिन पहले, गुरुवार को दिल्ली में औसत एक्यूआई 430 दर्ज किया गया था। ऐसे में लगातार दो दिनों से दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है, जिससे सुबह-सुबह स्मॉग देखने को मिल रहा है और दिल्ली के लोगों, जिसमें खासकर बच्चों और बूढ़ों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    उल्लेखनीय है कि केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड द्वारा AQI के वर्गीकरण के अनुसार 0 से 50 को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब और 301 से 400 को बहुत खराब की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा 401 से 500 को गंभीर और 450 से अधिक एक्यूआई होने पर गंभीर प्लस की श्रेणी में रखा गया है।

    दिल्ली में ऑनलाइन कक्षाएं

    इस बीच बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि प्राथमिक विद्यालय में अगले निर्देश तक ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी।

    इस बारे में मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण, दिल्ली के सभी प्राथमिक विद्यालयों में अगले निर्देश तक ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दें।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...