More
    HomeNationalAtishi Marlena होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल ने बैठक में...

    Atishi Marlena होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल ने बैठक में लगाई मुहर

    Published on

    spot_img

    आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो चुका है। आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर विधायक दल की बैठ हुई। जिसमें आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया। इस पर विधायकों ने खड़े होकर आतिशी के नाम पर मुहर लगा दी।

    आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का करीबी माना जाता है। आतिशी ने दिल्ली की शिक्षा नीति बनाने में भी भूमिका निभाई है। उनके पास शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, संस्कृति, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग का अनुभव है।

    आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) का नाम सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने ‘X’ हैंडल से लिखा, ‘आज विधायकों ने @AtishiAAP जी को दो मुख्य काम सौंपे हैं -पहला, BJP की तमाम रुकावटों के बावजूद दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के साथ मिलकर काम जारी रखा जाए। दूसरा, बीजेपी दिल्ली में फ्री बिजली-पानी रोकना चाहती है। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को बर्बाद करने समेत तमाम जनहितकारी काम रोकना चाहती है। अब नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी जी बीजेपी के तमाम षडयंत्रों को रोकने का काम करेंगी।

    रविवार को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस्तीफे का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘कोर्ट ने मुझे जमानत दे दी है, लेकिन आज मैं आपकी अदालत में आया हूं, मैं जनता की अदालत में आया हूं, आपसे पूछने आया हूं कि आप केजरीवाल को ईमानदार मानते हो या गुनहगार मानते हो। उन्होंने कहा कि मैं तब तक कुर्सी पर नहीं बैठूंगा जब तक जनता अपना फैसला ना सुना दें।’

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36