More
    HomeNationalBaghpat Tragedy: बागपत में बड़ा हादसा, जैन तीर्थ स्थल की सीढ़ियां ढही;...

    Baghpat Tragedy: बागपत में बड़ा हादसा, जैन तीर्थ स्थल की सीढ़ियां ढही; 7 की मौत, 25 श्रद्धालु घायल

    Published on

    spot_img

    Baghpat Tragedy: उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया। इस हादसे में 50 से ज्यादा श्रद्धालुयों के दबे होने की खबर है। जबकि इनमें से 20 से 25 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से अब तक 7 की मौत हो गई। हादसे के बाद यहां भगदड़ भी मच गई। फ़िलहाल, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घायल श्रद्धालुओं को नजदीकी अस्‍पताल भ‍िजवाया जा रहा है। वहीं, इस दैरान एम्बुलेंस ना मिलने की वजह से कई घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल भेजा जा रहा है।

    बता दें कि यह दर्दनाक हादसा मंगलवार को बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर हुआ है। पुलिस के मुताबिक, घायलों को बड़ौत सीएचसी और कुछ को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बागपत जिला अस्पताल को भी अलर्ट पर रखा गया है। मारे गए लोगों में तरशपाल जैन पुत्र हुकमचंद 74 साल ,अमित पुत्र नरेश 40 ,उषा पत्नी सुरेंद्र 65, अरुण जैन मास्टर पुत्र केशवरम 48, शिल्पी जैन पुत्री सुनील जैन 25 साल, विपिन पुत्र सुरेंद्र 44, कमलेश पत्नी सुरेंद्र 65 शामिल हैं।

    इस घटना के के बाद बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि बड़ौत में जैन समुदाय के लड्डू महोत्सव कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद वॉचटावर गिर गया। इस घटना में लगभग 20-25 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।’

    वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही सीएम ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं और इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की भी कामना की है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this