More
    HomeNationalप्रदेशबीजेपी सांसद की Mutton पार्टी में हंगामा! जानिए क्या है पूरा मामला

    बीजेपी सांसद की Mutton पार्टी में हंगामा! जानिए क्या है पूरा मामला

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश में बीजेपी के एक सांसद की ओर से दी गई Mutton पार्टी चर्चा का विषय बनी हुई है। भोज में मटन के पीस की जगह ग्रेवी परोसे जाने पर जमकर हंगामा हुआ था।

    घटना गुरुवार रात की है जब भदोही से बीजेपी सांसद विनोद बिंद की तरफ से मटन का भोज दिया गया था। सांसद के कार्यालय स्थित इस आयोजन में करीब एक हजार लोगों को न्योता दिया गया था।

    जब खाने की बारी आई तो पत्‍तल में बकरे की बोटी की जगह सिर्फ ग्रेवी परोसी गई। बकरे की बोटी की तलब में एक आदमी ने बाल्‍टी से ग्रेवी परोस रहे एक शख्स को कई थप्‍पड़ जड़ दिए।

    इसके बाद मौके पर लात घूसे चलने लगे। हंगामा होने पर कई लोग अपने पत्‍तल समेटकर वहां से भागने लगे।

    आपको बता दें कि विनोद कुमार बिंद मिर्जापुर की मझवां सीट से विधायक थे। लोकसभा चुनाव 2024 में भदोही सीट से जीत दर्ज कर वो सांसद बने।

    बिंद के सांसद बनने के बाद मझवां सीट खाली हुई है। इस पर उपचुनाव की वोटिंग 20 नवम्बर को होने वाली है।

    बताया जा रहा है कि उपचुनाव में बिंद समाज को एकजुट करने के लिए करसड़ा स्थित सांसद कार्यालय पर दावत का आयोजन किया था।

    दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम में एक हजार लोगों को न्योता दिया गया था। हालांकि, केवल 200 लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया गया था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this