Bhool Bhulaiyaa 3 के एक गाने का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया का तीसरा पार्ट दिवाली पर रिलीज होने वाला है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के एक डुएट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह भूल भुलैया सीरीज की फेमस गाना “आमी जे तोमार 3.0” है। इस गाने को “Bhool Bhulaiyaa 3” में भी रखा गया है।
आपको बता दें कि यह गाना 2007 में आई फिल्म “भूल भुलैया” का हिस्सा था। भूल भुलैया के पहले पार्ट में विद्या बालन ने इस गाने पर डांस किया था। भूल भुलैया 3 में माधुरी दीक्षित के साथ विद्या बालन इस गाने पर डांस करती हुई दिखेंगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म के ट्रेलर में भी विद्या बालन के साथ माधुरी दीक्षीत भी दिखी थी।
श्रेया घोषाल ने गाया है गाना
आपको बता दें कि “आमी जे तुम्हार 3.0” गाने का अनावरण मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में किया जाएगा। आमी जे तोमार 3.0 गाने का ऑडियो ट्रैक बुधवार को रिलीज किया गया था। वहीं, इसका वीडियो 25 अक्टूबर को शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस गाने का संगीत प्रीतम ने दिया है। वहीं, श्रेया घोषाल ने गाया हैं। गाने की नई धुन में पूराना वाला टच भी बरकरार रखा गया है।
Bhool Bhulaiyaa 3 का हिस्सा बनकर खुश हूं- विद्या बालन
विद्या बालन ने भूल भुलैया 3 के साथ 17 साल बाद फिर से जुड़ने के बारे में बात की। उन्होंने जयपुर में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर कहा, “मैं भुषण पर हक जमाना चाहूंगी। मुझे इस फ्रेंचाइजी में वापस लाने के लिए धन्यवाद। मैंने 17 साल बाद इसमें वापसी की है और इससे बहुत खुश हूं। इन 17 सालों में, ‘भूल भुलैया’ ने मुझे बहुत सारा प्यार दिया और उम्मीद है कि पार्ट 3 भी अगले 17 सालों के लिए ऐसा ही करेगा।”
सिंघम अगेन से होगी टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर Bhool Bhulaiyaa 3 की टक्कर सिंघम अगेन से होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण नजर आने वाले है। वहीं, Bhool Bhulaiyaa 3 में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। भूल भुलैया को अनीस बाजमी के निर्देशन में बनाया गया है। वहीं फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की दर्शक किस फिल्म को अपना प्यार देंगे। दोनों ही फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज होगी।


