Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: बॉलीवुड फिल्म भूल भुलैया-3 का ट्रेलर बुधवार को लॉन्च हो गया। फिल्म में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिका में हैं।
ट्रेलर को देखकर लगता है कि फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त डोज मिलेगा। अनीस बाज़मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। फिल्म दिवाली के मौके पर एक नवम्बर को रिलीज होगी।
आपको बता दें कि दिवाली के मौके पर ही अजय देवगन की सिंघम अगेन भी रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की टक्कर होनी तय है।
फैंस को कार्तिक आर्यन का रूह बाबा वाले अवतार का इंतजार है। इस बार फिल्म में विद्या बालन की मंजुलिका बनकर एंट्री हुई है, साथ ही माधुरी दीक्षित भी मंजुलिका बनकर आई हैं।
फिल्म (Bhool Bhulaiyaa 3) के ट्रेलर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है- “हवेली का दरवाज़ा खुला एक बार फिर… रूह बाबा और मंजुलिका की लड़ाई में होगी किसकी जीत और किसकी हार??”


