More
    HomeNationalप्रदेशBihar Bypolls: बेलागंज से मांझी की बहू आगे, मतगणना जारी

    Bihar Bypolls: बेलागंज से मांझी की बहू आगे, मतगणना जारी

    Published on

    spot_img

    Bihar Bypolls Results: बिहार में 4 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक एनडीए सभी चारों सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

    बेलागंज सीट पर JDU की मनोरमा देवी सबसे आगे चल रही हैं। आरजेडी के विश्वनाथ सिंह दूसरे नंबर पर जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के मोहम्मद अमजद तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

    इमामगंज सीट पर HAM की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी आगे चल रही हैं। आरजेडी के रौशन मांझी दूसरे नंबर पर जबकि जन सुराज के जीतेंद्र पासवान तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

    तरारी सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी विशाल प्रशांत आगे चल रहे हैं। सीपीआई (एमएल) के राजू यादव दूसरे नम्बर पर हैं। जन सुराज की उम्मीदवार किरण सिंह तीसरे नंबर पर हैं।

    रामगढ़ सीट पर बीजेपी और बीएसपी के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। बीजेपी अशोक सिंह पहले नंबर पर हैं जबकि बीएसपी के सतीश यादव दूसरे नंबर पर हैं।

    पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह के बेटे और आरजेडी उम्मीदवार अजीत सिंह तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। अजीत सिंह चुनाव के अंतिम नतीजे आने से पहले ही अपनी हार मान ली है। इस सीट पर जन सुराज के सुशील कुशवाहा चौथे पायदान पर चल रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि बिहार की चार सीटों तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ पर मतदाताओं ने 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस उपचुनाव को आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

    महागठबंधन और एनडीए – दोनों ही गठबंधन के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। इस उपचुनाव में 38 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this