बिहार के पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी (RS Bhatti) को केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल का महानिदेशक बनाया गया है। ये पहली बार हुआ है कि किसी राज्य के DGP को CISF की कमान सौंपी गई है।
प्रशासनिक जगत जुड़ी बड़ी खबर बिहार से है. बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजविंदर सिंह भट्टी (RS Bhatti) को CISF का महानिदेशक (DG) बनाया गया है. RS Bhatti की पहचान एक सख्त अधिकारी के तौर पर होती हैं. वो दिसंबर 2022 से बिहार पुलिस के महानिदेशक थे. आरएस भट्टी ऐसे पहले अधिकारी है जिन्हें पुलिस महानिदेशक रहते हुए CISF का डायरेक्टर जनरल बनाया गया है. केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार CISF में आरएस भट्टी का कार्यकाल 13 महीने का होगा. वो 30 सितंबर 2025 तक CISF के डीजी बने रहेंगे।
आरएस भट्टी ने कहां-कहां दी है सेवाएं
आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी पहले भी केंद्रीय सुरक्षा बलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. बिहार के पुलिस महानिदेशक बनने से पहले वो बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ईस्टन कमांड) के पद पर कार्यरत रहे हैं. इसके अलावा वो CBI में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर भी काम कर चुके हैं.
कौन होगा बिहार का नया DGP?
आरएस भट्टी (RS Bhatti) के बिहार से जाने की खबर के साथ ये सवाल उठने लगा है कि अब सूबे में कानून व्यवस्था की कमान कौन संभालेगा। ऐसे में तीन नाम सामने आ रहे हैं. जिसमें बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी सह सीएमडी विनय कुमार का नाम सबसे आगे है. इसके साथ ही निगरानी के डीजी आलोक राज और बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं की डीजी शोभा अहोटकर भी डीजीपी की रेस में शामिल हैं.


