More
    HomeNationalप्रदेशBihar Flood: राहत सामग्री बांटने गए हेलीकॉप्टर की पानी में इमरजेंसी लैंडिंग

    Bihar Flood: राहत सामग्री बांटने गए हेलीकॉप्टर की पानी में इमरजेंसी लैंडिंग

    Published on

    spot_img

    Bihar Flood: बिहार में बाढ़ के बीच एक बड़ा हादसा हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जब वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर राहत समाग्री बांटने निकला था, तभी तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है।

    Bihar Flood: यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में हुई है। बता दें कि हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी जिले से राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा था। लैंडिंग के समय हेलीकॉप्टर में दो पायलट और तीन वायुसेना के जवान सवार थे। सभी जवान सुरक्षित बचा लिए गए हैं।

    नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण बिहार इस समय भीषण बाढ़ (Bihar Flood) की चपेट में है। बाढ़ के कारण बिहार में लगभग 16 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वायुसेना को राहत सामग्री बांटने और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के काम में लगाया गया है।

    इसी क्रम में बुधवार को वायुसेना का हेलीकॉप्टर राहत सामग्री बांटने के बाद वापस लौट रहा था, तभी अचानक से उसमें तकनीकी खराबी आ गई। हर जगह पानी भरे होने के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर को बाढ़ (Bihar Flood) के पानी में ही उतारने का निर्णय लिया।

    हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला। आनन-फानन में जवानों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

    स्थानीय लोगों द्वारा हेलीकॉप्टर में रखी राहत सामग्री को लूटने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लोग बोरी भरकर सामग्री ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    मुजफ्फरपुर के SSP राकेश कुमार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर दरभंगा से लौट रहा था और खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं और उन्हें मेडिकल जांच के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

    आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इंजन फेल हो जाने के बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर को पानी में सुरक्षित उतारा। मौके पर SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...