More
    HomeCrimeIPS Amit Lodha: IITian अमित लोढ़ा के सुपरकॉप बनने की कहानी, अब...

    IPS Amit Lodha: IITian अमित लोढ़ा के सुपरकॉप बनने की कहानी, अब ED ने कसा है शिकंजा

    Published on

    spot_img

    बिहार के मशहूर आईपीएस अमित लोढ़ा (IPS Amit Lodha) कई पुलिस वालों के लिए रोल मॉडल थे। उन्हें देखकर वर्दी पहने पुलिस वालों का सीना चौड़ा हो जाता था। उन्हें बिहार पुलिस (Bihar Police) का ‘सिंघम’ भी कहा जाता था। क्राइम और क्रिमिनल को कंट्रोल करने का उनका तरीका ऐसा था कि उनपर ‘खाकी’ नाम की वेब सीरीज बना दी गई। लेकिन अब अमित लोढ़ा पर ही जांच का शिकंजा कसता जा रहा है।

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अमित लोढ़ा और उनकी पत्नी कौमुदी लोढ़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन पर आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग करने का केस दर्ज किया गया है। अमित लोढ़ा और उनकी पत्नी के खिलाफ कभी भी जांच शुरू हो सकती है। लेकिन यहां हम उन पर लगे आरोपों के बारे में बात नहीं करेंगे। हम बात करेंगे अमित लोढ़ा के सुपरकॉप बनने की कहानी पर।

    कौन हैं आईपीएस अमित लोढ़ा ?
    अमित लोढ़ा का जन्म 22 फरवरी 1974 को राजस्थान में हुआ था। अमित लोढ़ा ने अपनी पढ़ाई जयपुर के सेंट जेवियर स्कूल से की। हायर सेकेंडरी करते हुए उन्होंने आईआईटी जेईई (IIT JEE) की परीक्षा क्रैक की और आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) में एडमिशन लिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि आईआईटी में वो काफी इन्फीरियर फील करते थे, जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में चले गए थे। इस बात को ऐसे भी कह सकते हैं कि अमित लोढ़ा इंजीनियरिंग के लिए बने ही नहीं थे।

    इंजीनियरिंग छोड़कर की UPSC की तैयारी
    अमित लोढ़ा ने बी टेक की पढ़ाई पूरी कर ली लेकिन इंजीनियरिंग में करियर शुरू करने की जगह यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर की। एक तरफ जहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई से वो डिप्रेशन में चले गए थे, वहीं सिविल सर्विस ने अमित लोढ़ा में आत्मविश्वास भर दिया था।

    अमित लोढ़ा कैसे बने ‘सुपरकॉप’
    अमित लोढ़ा 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। जब उन्होंने यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा पास की तो उन्हें बिहार कैडर का आईपीएस अफसर बनाया गया। लेकिन उनके नाम की चर्चा उस वक्त शुरू हुई, जब साल 2006 में उन्होंने अशोक महतो उर्फ गब्बर सिंह पर शिकंजा कसा और उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया।

    इधर गब्बर के आतंक का अंत हुआ और उधर अमित लोढ़ा ‘सुपरकॉप’ के नाम से पूरे बिहार में मशहूर हो गए। दरअसल, बिहार के शेखपुरा में अपराधियों का आतंक था। गैंगस्टर अशोक महतो और पिंटू महतो से पूरा शेखपुरा कांपता था। अशोक महतो शेखपुरा में गब्बर के नाम से कुख्यात था।

    अमित लोढ़ा जब शेखपुरा के एसपी बने तो उन्होंने अपराध को जड़ से मिटाने ठान ली। मानिकपुर नरसंहार के बाद अमित लोढ़ा ने अशोक महतो और पिंटू महतो को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया। जिस दौर की हम बात कर रहे हैं उस वक्त हत्या, अपहरण, फिरौती और डकैती जैसे अपराध अपने चरम पर थे।

    अमित लोढ़ा का नाम उन पुलिस अधिकारियों में आता है, जिन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर शिकंजा कसा। उन्होंने कई हाई प्रोफाइल केस भी सुलझाए। शेखपुरा के अलावा वो बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, नालंदा, गया जैसे जिलों के एसपी रहे और अपराध की कमर तोड़ने का काम किया।

    अमित लोढ़ा ने अपनी किताब ‘बिहार डायरीज़’ में अपराध के कई बड़े मामलों का जिक्र किया है। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ (Khakee: The Bihar Chapter) आईपीएस अमित लोढ़ा के जीवन पर ही बनी है. जिसे काफी पसंद किया गया। तो ये है बिहार के फेमस सुपरकॉप अमित लोढ़ा की कहानी।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...