More
    HomeNationalबिहार सरकार ने 100% जन्म और मृत्यु पंजीकरण के लिए UNICEF और...

    बिहार सरकार ने 100% जन्म और मृत्यु पंजीकरण के लिए UNICEF और UNESCAP के साथ साझेदारी की

    Published on

    spot_img

    बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय (डीईएस) ने राज्य में सिविल पंजीकरण और महत्वपूर्ण सांख्यिकी (सीआरवीएस) प्रणाली को 100% जन्म और मृत्यु पंजीकरण की दिशा में सुदृढ़ बनाने के लिए UNICEF और एवं संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCAP) के साथ साझेदारी की है।

    इसके चलते 29 अक्टूबर को यूएनईएसकैप के वरिष्ठ सलाहकार राज गौतम मित्रा, यूनिसेफ की एसपीएसपी विशेषज्ञ उर्वशी कौशिक, UNICEF बिहार के एसपीएसपी विशेषज्ञ अभय कुमार और UNESCAP बिहार के सलाहकार जयंत कुमार बसु की टीम ने बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के. सेंथिल कुमार से मुलाकात की।

    इस बैठक का उद्देश्य राज्य में सीआरवीएस प्रणाली के सुधार के लिए बीपीआई मॉडल पर एक रणनीतिक रोडमैप तैयार करने पर चर्चा करना था। सेंथिल और उनकी टीम, जिसमें डीईएस के संयुक्त निदेशक शैलेंद्र कुमार पांडे और उप निदेशक प्रवीन कुमार शामिल रहे, ने सीआरवीएस सुदृढ़ीकरण परियोजना को लागू करने में बिहार सरकार की पूर्ण प्रतिबद्धता जताई।

    UNICEF बिहार, डीईएस को मौजूदा सीआरवीएस प्रणाली और उसकी प्रक्रियाओं की चुनौतियों का आकलन करने में तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है। इसके तहत व्यापक हस्तक्षेप किए जाएंगे, जिनमें पंजीकरण अधिकारियों और सूचना देने वालों का क्षमता वर्धन, जागरूकता और संचार सामग्री, छूटे हुए पंजीकरणों को पूरा करने के लिए कैच अभियान, विश्लेषणात्मक रिपोर्ट, और आधार लिंक्ड जन्म पंजीकरण (एएलबीआर) का कार्यान्वयन शामिल है। इसी प्रकार की तकनीकी सहायता झारखंड सरकार को भी UNICEF इंडिया और यूएनएसकैप द्वारा प्रदान की जा रही है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this