More
    HomeNationalप्रदेशBihar: JDU ने जारी की जिला प्रभारियों की सूची

    Bihar: JDU ने जारी की जिला प्रभारियों की सूची

    Published on

    spot_img

    पटना, 25 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। NDA में शामिल जनता दल यूनाइटेड (JDU) एक तरफ अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर जिलेवार कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है, तो दूसरी तरफ संगठन का विस्तार भी किया जा रहा है।

    इसी सिलसिले में मंगलवार को पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की।

    JDU की इस घोषणा के साथ ही सभी 38 जिलों में पार्टी को अब संगठन प्रभारी मिल गए हैं।

    सूची के मुताबिक, मनोरंजन गिरि (Manoranjan Giri) को पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बगहा की जिम्मेदारी भरत पटेल (Bharat Patel) को दी गई है, जबकि पश्चिमी चंपारण का प्रभारी राणा रणधीर सिंह चौहान (Rana Randhir Singh Chauhan) को बनाया गया है।

    पूर्वी चंपारण का प्रभारी सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) को, शिवहर का दीपक पटेल (Deepak Patel) को, सीतामढ़ी का हरिद्वार पटेल (Haridwar Patel) को, दरभंगा का केदार भंडारी (Kedar Bhandari), सुपौल का रामबाबू कुशवाहा (Rambabu Kushwaha), मधुबनी का ईश्वर मंडल (Ishwer Mandal) तथा अररिया का प्रभारी मोहम्मद इरशाद अली आजाद (Md. Irshad Ali Azad) को बनाया गया है।

    किशनगंज की जिम्मेदारी पवन मिश्रा (Pawan Mishra) को, पूर्णिया की सुनील कुमार (Sunil Kumar) को, कटिहार की चंदन पटेल (Chandan Patel) को, मधेपुरा की अशोक कुमार बादल (Ashok Kumar Badal) को और सहरसा की जिम्मेदारी भगवान चौधरी (Bhagwan Chaudhary) को दी गई है।

    मुजफ्फरपुर का दायित्व रॉबिन कुमार सिन्हा को मिला है। गोपालगंज जिले का प्रभारी रामनाथ रमन को, सीवान का प्रमोद पटेल को, सारण का रणविजय कुमार और वैशाली का प्रभारी कौशल किशोर कुशवाहा को बनाया गया है।

    समस्तीपुर जिले का संगठन प्रभारी भूमिपाल राय (Bhumipal Rai) को, बेगूसराय का प्रभारी राम प्रवेश पासवान (Ram Parwesh Paswan), खगड़िया का मनोज ऋषि (Manoj Rishi), भागलपुर का प्रह्लाद सरकार (Prahlad Sarkar), बांका का संजय राम (Sanjay Ram) तथा मुंगेर का प्रभारी अंजनी कुमार (Anjani Kumar) को बनाया गया है।

    –आईएएनएस

    एमएनपी/एकेजे

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...