More
    HomeNationalBihar Police में चली तबादला एक्सप्रेस! 14 IPS अफसर इधर से उधर

    Bihar Police में चली तबादला एक्सप्रेस! 14 IPS अफसर इधर से उधर

    Published on

    spot_img

    सीनियर आईपीएस आलोक राज के DGP का कार्यभार संभालने के बाद बिहार पुलिस (Bihar Police) महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। बिहार पुलिस में आईजी से लेकर एसपी स्तर के 14 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला किया गया है।

    बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, मुजफ्फरपुर ज़ोन के आईजी (IG) के पद पर तैनात 2006 बैच के आईपीएस अफसर शिवदीप वामनराव लांडे का ट्रांसफर कर दिया गया है। लांडे को पूर्णिया ज़ोन का आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) बनाकर भेजा गया है।

    लांडे के पास छपरा के डीआईजी की भी जिम्मेदारी थी। अब 2010 बैच के आईपीएस निलेश कुमार को छपरा डीआईजी के रूप में तैनाती किया गया है।दरभंगा के डीआईजी बाबूराम को मुजफ्फरपुर का डीआईजी (पुलिस उपमहानिरीक्षक) बनाया गया है। पूर्णिया में तैनात डीआईजी विकास कुमार को बेगूसराय का डीआईजी बनाया गया है।

    इनके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे शालीन को बीएमपी का आईजी बनाया गया है। शालीन इससे पहले NSG (National Security Guard) में आईजी के पद पर तैनात थे।

    आईजी पुलिस हेडक्वार्टर राकेश राठी की आईजी ट्रेनिंग के पद पर तैनाती की गई है। पुलिस मुख्यालय में आईजी ट्रेनिंग के पद पर तैनात राजेश कुमार को दरभंगा का ज़ोन का आईजी बनाकर भेजा गया है।

    वेटिंग में चल रहे पंकज कुमार राज को नागरिक सुरक्षा का एसपी बनाया है। स्पेशल ब्रांच के डीआईजी अभय कुमार लाल को सीआईडी के राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का डीआईजी बनाया गया है। बेगूसराय के डीआईजी पद पर तैनात राशिद जमां को पुलिस हेडक्वार्टर में डीआईजी (प्रशासन) बनाया गया है।

    नागरिक सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक विजय प्रसाद को एआईजी (प्रशिक्षण) बनाया गया है। प्रतीक्षारत अफसर दयाशंकर को आईआरएसएस का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36