More
    HomeNationalBihar: केसी त्यागी ने JDU प्रवक्ता का पद छोड़ा, फिर Nitish Kumar...

    Bihar: केसी त्यागी ने JDU प्रवक्ता का पद छोड़ा, फिर Nitish Kumar के बारे में कही ये बात

    Published on

    spot_img

    नीतीश कुमार की पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी (KC Tyagi) ने JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। इस जानकारी को मीडिया के साथ साझा करते हुए जेडीयू ने प्रेस रिलीज जारी की है। पार्टी ने बताया है कि केसी त्यागी ने निजी कारण की वजह से इस्तीफा दिया है, जिसे पार्टी से स्वीकार कर लिया है। अब राजीव रंजन प्रसाद जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर पार्टी का पक्ष रखते नजर आएंगे।

    इस्तीफे पर केसी त्यागी ने क्या कहा ?

    केसी त्यागी ने अपने इस्तीफे को लेकर साफ शब्दों में जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले नई कार्यकारिणी का गठन किया था। जिसमें कई बदलाव किए गए थे। लेकिन उन्हें राजनीतिक सलाहकार और राष्ट्रीय प्रवक्ता का ही पद दिया गया था।

    उन्होंने कहा, ‘मैं 1984 से लगातार इस पद पर काम कर रहा हूं। अब मैं खुद के लिए समय निकालना चाहता हूं और इसलिए मैंने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया है’।

    केसी त्यागी ने रविवार को कहा कि वह नीतीश कुमार का साथ नहीं छोड़ेंगे। वह जदयू में सलाहकार के तौर पर बने रहेंगे। नीतीश समाजवादी हैं।

    त्यागी ने साफ तौर पर कहा, ‘नीतीश कुमार को जब भी जरूरत होगी वह मुझे बुला सकते हैं। उनसे मेरा संबंध काफी पहले का है। उनके प्रति सम्मान रहा है और रहेगा।’

    त्यागी से जब उनके इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 75 वर्ष की हो गई है। लगातार टीवी चैनलों और प्रेस के बीच रहने में उम्र बाधक बन रही।

    केसी त्यागी जेडीयू के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वो पार्टी के साथ बहुत पहले से जुड़े हैं। उन्हें नीतीश कुमार का भी बेहद करीबी माना जाता है। ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनका प्रवक्ता पद से इस्तीफा देना पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this