More
    HomeNationalDelhi Election: 'कांग्रेस को BJP कर रही है फंड...', CM Atishi ने...

    Delhi Election: ‘कांग्रेस को BJP कर रही है फंड…’, CM Atishi ने किया कांग्रेस पार्टी पर हमला

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में अगले महीने विधानसभा का चुनाव होने वाला है। दिल्ली की CM Atishi ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है।

    चुनाव से पहले सभी पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर हमला किया है। कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी की टॉप लीडरशिप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।

    अजय माकन पर कांग्रेस करे कार्रवाई- संजय सिंह

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी की मदद कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के दो बड़े नेताओं पर हमला बोला है। संजय सिंह ने अजय माकन के अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल कहने पर अजय माकन पर कार्रवाई करने की मांग की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री Atishi ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही है। सीएम आतिशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को दिल्ली में बीजेपी फंड कर रही है।

    अजय माकन ने बीजेपी के किसी नेता पर नहीं लगाया ऐसा आरोप- Atishi

    Atishi ने कहा कि कांग्रेस के बयानों और एक्शन से बिल्कुल साफ हो गया है कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी से साठगांठ कर ली है। अजय माकन के बयान के बारे में बात करते हुए Atishi ने कहा कि अजय माकन ने आज तक बीजेपी के किसी नेता ऐसा कोई आरोप लगाया है।

    संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी बीजेपी के पक्ष में खड़ी हो गई है। कांग्रेस हर वो काम कर रही है, जिससे बीजेपी को चुनाव में फायदा हो। दिल्ली के अंदर कांग्रेस के नेता हैं अजय माकन, वो बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। वो बीजेपी के कहने पर आम आदमी पार्टी ने नेताओं को टारगेट करते हैं।

    राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि कल तो उन्होंने हद ही पार कर दी। उन्होंने देश और दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल को ही एंटी-नेशनल कह दिया। अगर अरविंद केजरीवाल एंटी नेशनल हैं तो आप मुझे बताइए, वो केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी और रोजगार का इंतजाम कैसे कर रहे हैं।

    केजरीवाल ने कांग्रेस के लिए किया है प्रचार- संजय सिंह

    संजय सिंह ने कहा कि कल मैंने देखा कि कांग्रेस पार्टी ने FIR दर्ज करा रही हैं। अरविंद केजरीवाल तो वो शख्स हैं, जिन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया है। उन्होंने चंडीगढ़ तक में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार किया है। आम आदमी पार्टी संसद में कांग्रेस के मुद्दों पर हमेशा साथ खड़ी होती है। वहीं, कांग्रेस हमारे नेता को एंटी नेशनल कहते हुए FIR दर्ज करा रही है।

    Latest articles

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...

    भारत की प्रमुख समाचार एजेंसी UNI पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, मीडिया जगत में हलचल

    नई दिल्ली: देश की जानी-मानी समाचार एजेंसी United News of India (UNI) पर दिल्ली...

    More like this

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...