More
    HomeNationalBJP Next President: कौन संभालेगा बीजेपी की कमान? फैसले से चौंकाएगी पार्टी;...

    BJP Next President: कौन संभालेगा बीजेपी की कमान? फैसले से चौंकाएगी पार्टी; चर्चा में आए ये नाम

    Published on

    spot_img

    BJP Next President: जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी के पार्टी अध्यक्ष को लेकर भी खूब चर्चा चल रही है। इसको लेकर सत्ताधारी पार्टी में मंथन जारी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली चुनाव के तुरंत बाद ही बीजेपी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली मुख्यालय में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। इन बैठकों पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ समेत कई दिग्गज नेता नजर रखे हुए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव 10 फरवरी के बीच होने के आसार हैं। भारतीय जनता पार्टी के संविधान के मुताबिक कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन का चुनाव होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है। पार्टी के संविधान के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए 15 साल तक पार्टी की सदस्यदता होनी जरूरी होती है। साल 2010 से 2013 तक नितिन गडकरी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे। वहीं, राजनाथ सिंह 2005 से 2009 तक और फिर 2013 से 14 तक बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। वहीं, 2014 से 2020 तक अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। जिसके बाद से जून 2024 तक जेपी नड्डा के हाथ में बीजेपी की कमान थी।

    अब तक सिर्फ चार राज्यों ने अपने अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की है। बता दें कि जून 2019 में जेपी नड्डा को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस साल फरवरी में उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया था। बीजेपी में नए अध्यक्ष के चयन से पहले संगठन का चुनाव जरूरी होता है, जिसमें आमतौर पर 6 महीने का समय लगता है। इसलिए वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 6 महीने तक बढ़ा दिया गया था। लेकिन फिर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने उन्हें मंत्री बनाया। बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद का नियम भी है जिसके चलते उन्हें अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ेगा। बताते चले कि उनके कार्यकाल में लगभग एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में चुनाव हुए। इनमें कुछ राज्यों में बीजेपी जीती और कुछ में हारी।

    इस बीच कुछ नाम सामने आए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इन नामों में से ही एक नाम बीजेपी के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकता है। ये नाम हैं- शिवराज सिंह चौहान, डॉ सरोज पांडेय और देवेंद्र फडणवीस। कहा जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के दिग्गज नेता हैं। पार्टी के अंदर उनकी अच्छी साख है। ऐसे में वह प्रबल दावेदार हैं। जबकि देवेंद्र फडणवीस बीजेपी के युवा चेहरे हैं। महाराष्ट्र जीत के बाद बीजेपी फडणवीस को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने को लेकर पार्टी मंथन कर रही है। फडणवीस को पीएम और अमित शाह का भी करीबी माना जाता है। इसके अलावा बीजेपी कद्दावर महिला नेता डॉ सरोज पाण्डेय को भी अध्यक्ष पद पर बैठा सकती है। बीजेपी के अध्यक्ष की रेस में मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी नाम शामिल किया गया है। वहीं, विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान के साथ भूपेंद्र यादव में किसी एक की संभावना तेज है। बीजेपी अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए पीएम मोदी, अमित शाह और आरएसएस के नेताओं के बीच बैठक के बाद ये तीन नाम सामने आए हैं। शिवराज सिंह चौहान, देवेंद्र फडणवीस और डॉ सरोज पाण्डेय में से ही कोई अध्यक्ष बनाया जाएगा। हालांकि बीजेपी की तरफ से अभी तक इन नामों को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

    इन सभी संभावनाओं के अलावा भी ध्यान देने वाली बात ये है कि बीजेपी अक्सर ऐसे पदों पर चौकाने वाले नाम पेश करती है। ऐसे में बीजेपी की कमान किसके हाथ में होगी अभी ये कहना मुश्किल है। साथ ही अगर कोई नया नाम सामने आ जाए तो भी ज्यादा बड़ी बात नहीं होगी।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...