More
    HomeCrimeसुसाइड करने वाले इंजीनियर Atul Subhash के भाई ने दर्ज कराई FIR

    सुसाइड करने वाले इंजीनियर Atul Subhash के भाई ने दर्ज कराई FIR

    Published on

    spot_img

    कर्नाटक के बेंगलुरु में 34 वर्षीय डिप्टी जनरल मैनेजर Atul Subhash ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अतुल सुभाष के भाई ने 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

    Atul Subhash ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी, ससुराल वालों और एक जज के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अतुल सुभाष ने फैमिली कोर्ट के जज पर रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। अतुल सुभाष के भाई विकास कुमार की शिकायत पर बेंगलुरु के मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। इस FIR में आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

    चार आरोपियों के खिलाफ हुआ FIR दर्ज

    इस FIR में चार आरोपियों को नामित किया गया है। FIR में अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और ससुराल के अन्य सदस्य सुशील सिंघानिया को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) और धारा 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सबूत एकत्रित किए जाएंगे। जमानत के फैसले पर न्यायालय की राय इस मामले के तथ्यों और साक्ष्यों पर निर्भर करेगी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

    2019 में हुई थी शादी

    आपको बता दें कि अतुल सुभाष ने साल 2019 में निकिता सिंघानिया से शादी की थी। दंपत्ति का एक चार साल का बच्चा भी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि निकिता और उसके परिवार ने अतुल सुभाष के खिलाफ झूठा मामला दायर किया था। इस मामले के निपटारे के लिए 3 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इसके अलावा, शिकायत में यह भी कहा गया है कि निकिता ने अतुल से यह मांग की थी कि वह अपने बेटे से मिलने के लिए 30 लाख रुपए दें। अतुल के भाई विकास कुमार ने आरोप लगाया है कि मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के कारण अतुल सुभाष ने आत्महत्या की है।

    Atul Subhash ने 24 पेज का लिखा था सुसाइड नोट

    Atul Subhash ने 24 पेज के सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और ससुराल के अन्य तीन लोगों पर कानून का दुरुपयोग कर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। सुसाइड से पहले अतुल ने 90 मिनट का वीडियो भी बनाया था। अतुल सुभाष ने जज रीता कौशिक पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मामले को सेटल करने के लिए 5 लाख रुपए की घूस मांगी थी।

    Atul Subhash ने महामहिम को लिखा पत्र

    Atul Subhash ने 24 पेज के लेटर में महामहिम द्रौपदी मुर्मू के नाम भी एक पत्र लिखा है। अतुल ने उन्होंने देश के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम की खामियों के बारे में भी लिखा है। अतुल ने पुरुषों के खिलाफ झूठे केस दर्ज कराने के ट्रेंड के बारे में भी बताया था। उन्होंने अपने अंतिम पोस्ट में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क से भी भारतीय पुरुषों के लिए न्याय की अपील की।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...