More
    HomeCrimeDelhi के शाहदरा में कारोबारी की गोली मारकर की गई हत्या, Arvind...

    Delhi के शाहदरा में कारोबारी की गोली मारकर की गई हत्या, Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर बोला हमला

    Published on

    spot_img

    देश की राजधानी Delhi में एक के बाद एक अपराध का मामला सामने आ रहा है। आज भी दिल्ली में गोलीबारी की घटना सामने आई है।

    Delhi के शाहदरा इलाके में आज सुबह एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कारोबारी मॉर्निंग वॉक पर गया हुआ था। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुनील जैन के रूप में हुई है। 52 साल का सुनील क्रॉकरी की दुकान चलता था।

    बाइक सवार ने मारी गोली- DCP शाहदरा

    शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा कि सुबह करीब 8 बजकर 36 मिनट पर पीसीआर कॉल मिली कि बाइक सवार दो लड़कों ने एक शख्स को गोली मार दी है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और पाया कि सुनिल जैन नाम का एक व्यक्ति को गोली मारी गई थी। उसे 3-4 बार गोली मारी गई थी। डीसीपी ने बताया कि सुनील जैन की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि परिवार ने किसी भी तरह की धमकी से इनकार किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना के पीछे का मकसद पता लगाया जा रहा है।

    अमित शाह ने Delhi को बर्बाद कर दिया है- Arvind Kejriwal

    शाहदरा में हुई इस गोलीबारी की घटना पर सियासत भी देखने को मिल रही हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अमित शाह ने Delhi को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया है। चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

    क्राइम कैपिटल में हुई गोलीबारी- सौरमभ भारद्वाज

    Delhi सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि क्राइम कैपिटल के शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्मिंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबतोड़ गोलियां चला दी। सौरभ भारद्वाज ने आगे लिखा कि 6 से 7 राउंड की फायर चले और गोलियां संजय जैन को लगी है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...