More
    HomePublic TopCBSE ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया...

    CBSE ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, 15 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम

    Published on

    spot_img

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने क्लास 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा का डेट शीट जारी कर दिया है।

    CBSE के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 2025 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। सीबीएसई ने पहली बार परीक्षा शुरू होने से लगभग 86 दिन पहले डेट शीट जारी कर दी है। इससे पहले, 2024 की डेट शीट की घोषणा लगभग 23 दिन पहले की गई थी। इस बार डेट शीट को समय पर जारी किया जा सका क्योंकि स्कूलों ने समय पर छात्रों का पंजीकरण किया था।

    कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की शुरुआत-

    क्लास 10वीं की बोर्ड परीक्षा अंग्रेजी के पेपर से शुरू होगी। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षा एंटरप्रेन्योरशिप विषय से शुरू होगी। डेट शीट पहले जारी होने से छात्रों के बीच राहत हैं। अब छात्र अपनी तैयारी अच्छे से कर सकते हैं।

    कैसे डाउनलोड करें डेटशीट 2025- 

    डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए ये कदम उठाए-

    1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
    2. होमपेज पर “Main Website” के लिंक पर क्लिक करें।
    3. एक नया पेज खुलेगा, जिसमें “Date Sheet for Class X and XII for Board Examinations – 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
    4. इसके बाद एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें डेट शीट का पूरा विवरण होगा।
    5. डेट शीट को चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।

    CBSE ने दी Practical Exams की जानकारी-

    CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के Practical Exams की डेट की भी घोषणा कर दी हैं। कक्षा 10 का Practical Exams 1 जनवरी 2025 से शुरू होगा। वहीं कक्षा 12वीं का Practical Exams 15 फरवरी 2025 से शुरू होगा। आपको बता दें कि कक्षा 12वीं का Practical Exam बाहरी परीक्षक लेते हैं। यह परीक्षा स्कूलों में आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 10 की परीक्षा स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति में होती है।

    इसके अलावा बोर्ड ने छात्रों के लिए प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट्स, और आंतरिक मूल्यांकन के अंक वितरण के बारे में भी एक सर्कुलर जारी किया है। इससे छात्रों को अपनी तैयारी में मदद मिलेगी। अब छात्र जान सकेंगे कि किस विषय पर कितने अंक दिए जाएंगे।

    सीबीएसई ने 2025 के बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी करके छात्रों को तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय दे दिया है। CBSE के इस पहल से छात्रों में खुशी की लहर देखने को मिला रही है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...