More
    HomeEntertainment6 साल बाद लौटा CID, जानिए कब होगा दूसरे सीजन का प्रोमो...

    6 साल बाद लौटा CID, जानिए कब होगा दूसरे सीजन का प्रोमो रिलीज

    Published on

    spot_img

    भारतीय टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक शो CID एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार है।

    CID की वापसी खबर सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। शो ने अपने अनूठे किरदारों और रोमांचक कहानियों के दम पर भारतीय दर्शकों के दिल पर अनोखी छाप छोड़ी है। सीआईडी शो के निर्माताओं ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की और बताया कि इसका बहुप्रतीक्षित प्रोमो 26 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

    निर्माताओं ने CID की क्लिप की साझा

    निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप साझा की है। CID के नए सीजन में भी दर्शकों को ACP Pradyuman, Daya और Salunke की तिगरी देखने को मिलने वाली है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई क्लिप की शुरुआत दया की आंखो का क्लोज-अप के साथ होती है।

    वहीं, दूसरे सीन में ACP Pradyuman एक पुलिस कार से बाहर निकलते हुए दिखते हैं। क्लिप में जोरदार बारिश होती हुई दिख रही है। बैकग्राउंड में शो का थीम सॉन्ग बज रहा है। थीम सॉन्ग सुनकर ही प्रशंसकों को शो के सुनहरे दिनों की याद आने लगती है।

    सीआईडी में इंस्पेक्टर पंकज का रोल निभाने वाले एक्टर अजय नागरथ ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सीआईडी शो का क्लिप साझा किया है। क्लिप साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि क्या आप उत्साहित हैं?

    20 साल तक चला था CID

    आपको बता दें कि सोनी टीवी पर CID शो दो दशक तक प्रसारित हुआ था। इस शो से कई कलाकारों को अपार प्रसिद्धि मिली थी। सीआईडी शो को साल 2018 में बंद कर दिया गया था। दर्शक अब अपने पसंदीदा पात्रों को फिर से देख सकेंगे। ACP प्रदुमन का फेमस डायलॉग “दरवाजा तोड़ दो, दया” आज भी लोगों को याद है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this