More
    HomeNationalBJP में शामिल हुए क्रिकेटर Ravindra Jadeja, पत्नी रिवाबा हैं विधायक

    BJP में शामिल हुए क्रिकेटर Ravindra Jadeja, पत्नी रिवाबा हैं विधायक

    Published on

    spot_img

    टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। जडेजा ने भाजपा की तरफ से पिछले दिनों शुरू किए सदस्यता अभियान के तहत खुद को एनरोल किया है। जडेजा की पत्नी रिवाबा (Rivaba) ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जडेजा की सदस्यता की जानकारी दी है।

    रिवाबा, गुजरात की उत्तर जामनगर सीट से बीजेपी की विधायक (BJP MLA) हैं। जडेजा अपनी पत्नी के साथ कई बार चुनावी सभाओं में भी दिख चुके हैं। वे चुनाव के दौरान रिवाबा के साथ बीजेपी का प्रचार करते हुए दिखे थे। उन्होंने कई रोड शो भी किए थे।

    रिवाबा साल 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं और पार्टी ने उन्हें 2022 में जामनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। इस चुनाव में रिवाबा ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करशनभाई करमूर को हराया था।

    इसी साल लिया था T-20 से संन्यास
    35 साल के रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने जून 2024 में ही टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। जडेजा ने 72 टेस्ट मैच में 3036 रन बनाए, वहीं इस फॉर्मेट में 294 विकेट लिए। उन्होंने 197 वनडे मैच खेले, जिसमें 2756 रन बनाए और 220 विकेट लिए।

    जडेजा ने 74 T-20 इंटरनेशनल खेले, जिसमें 515 रन और 54 विकेट लिए। T-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

    2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू
    बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भारत के लिए 2009 में टी-20 डेब्यू किया था। इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 74 मैच खेले। उन्होंने 127.16 के स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए और 54 विकेट अपने नाम किए।

    जडेजा बाएं हाथ के गेंदबाज भी हैं। जडेजा टी-20 टीम में 2009 से 2024 तक शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने कुल 30 मैच खेले। इनमें जडेजा ने 130 रन बनाए और 22 विकेट अपने नाम किए। वहीं, एशिया कप में उन्होंने 6 मैच खेले। इनमें उन्होंने दो पारियों में 35 रन बनाए।

    जडेजा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में 8 मैचों की पांच पारियों में मात्र 36 रन बनाए। इस दौरान उनके स्कोर 2, 17, 9, 7, 10 रहे। इतना ही नहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने सिर्फ 1 विकेट लिया।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...