More
    HomeNationalDA Hike: दीपावली पर मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा...

    DA Hike: दीपावली पर मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

    Published on

    spot_img

    DA Hike: मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है।

    मोदी सरकार के DA Hike के फैसले से 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलेगी। इस वृद्धि के साथ ही महंगाई भत्ता कुल 50 फीसदी से बढ़कर 53 फीसदी हो गया है। महंगाई भत्ता बेसिक पे के ऊपर अलग से दिया जाएगा।

    केंद्र सरकार की नई दर 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया है। दीपावली के कुछ सप्ताह पहले आए इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को फेस्टिवल सीजन में बड़ी राहत मिलने वाली है।

    मोदी सरकार के DA Hike के फैसले से लगभग 49.18 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 64.89 लाख पेंशनधारक लाभान्वित होंगे। सरकार ने अपने बयान में कहा कि यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार ही की गई है। महंगाई भत्ते की बढ़ोत्तरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर किया गया है। सरकार के इस निर्णय से सरकारी खजाने पर सालाना 9,448.35 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर DA Hike की सूचना साझा किए हैं।

    आपको बता दें कि महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है जबकि महंगाई राहत (DR) पेंशनधारकों के लिए होती है। इस भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। महंगाई भत्ते का निर्धारण औद्योगिक श्रमिकों (industrial workers) के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (consumer price index) के आधार पर किया जाता है।

    महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोत्तरी का उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत प्रदान करना है। यह भत्ता उनके जीवन को सुगम बनाए रखने में मदद करेगा। ताकि महंगाई के कारण उनके जीवनस्तर पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े। जुलाई 2024 से प्रभावी नई दर के माध्यम से केंद्र सरकार ने दीपावली पर कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this