More
    HomeNationalDelhi Air Pollution: इस बार भी दीपावली पर पटाखे नहीं फोड़ पाएंगे...

    Delhi Air Pollution: इस बार भी दीपावली पर पटाखे नहीं फोड़ पाएंगे दिल्ली वाले

    Published on

    spot_img

    Delhi Air Pollution: हर साल की तरह दिल्ली में इस साल भी दीपावली पर पटाखों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है।

    दिल्ली की आतिशी सरकार ने 14 अक्टूबर से लेकर 1 जनवरी 2025 तक पटाखों के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Air Pollution) के बढ़ते स्तर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

    दिल्ली की प्रदूषण नियंत्रण समिति ने एनसीआर में सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री, ऑनलाइन बिक्री पर बैन लगा दिया है। हाल ही में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि प्रदूषण (Delhi Air Pollution) को देखते हुए दीपावली पर पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक रहेगी।

    आपको बता दें कि दिल्ली में सर्दी शुरू होने के साथ ही प्रदूषण बढ़ने लगता है। दिल्ली के आसपास के इलाकों से पराली जलने की खबर भी सामने आने लगी है। छह राज्यों में पराली जलाने का आंकड़ा 1500 के पार पहुंच गया हैं।

    पराली जलाने का मामले सबसे ज्यादा पंजाब से आया है। अभी तक पंजाब में पराली जलाने के 700 मामले सामने आए हैं। पराली जलाने के कारण दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Air Pollution) के स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है।

    शनिवार को दिल्ली का AQI 155 पहुंच गया था, जो रविवार को 224 के पार चला गया। दिल्ली की हवा तेजी से खराब श्रेणी में गिरती जा रही है।

    आतिशि सरकार ने 21 सूत्रीय Winter Action Plan लागू किया

    दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने इस साल 21 सूत्रीय Winter Action Plan लागू किया है। इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार प्रदूषण को रोकने के लिए पटाखों पर बैन के अलावा ऑड ईवन लागू करने और कृत्रिम बारिश कराने का प्लान कर रही है।

    दिल्ली सरकार ने Anti Dust Campaign की शुरुआती भी की है। एंटी डस्ट अभियान के तहत दिल्ली में 13 विभागों की 523 टीमें तैनात की गई है।

    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हाल ही में एक प्रेस वार्ता करके कहा था कि वे खुद भी निर्माण स्थलों का औचक निरीक्षण करेंगे। पर्यावरण मंत्री ने दिल्लीवासियों से अनुरोध किया कि सभी लोग अपने मोबाइल फोन में ग्रीन दिल्ली ऐप इंस्टॉल कर लें। और जहां भी प्रदूषण होते हुए देखें उसकी फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड कर दें। जिससे समय रहते उस पर कार्रवाई हो सकेगी और प्रदूषण कम करने में सहायता मिलेगी।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...