More
    HomeCrimeDouble Murder: दिवाली की रात चाचा-भतीजे की हत्या, CCTV में दिखे हमलावर

    Double Murder: दिवाली की रात चाचा-भतीजे की हत्या, CCTV में दिखे हमलावर

    Published on

    spot_img

    दिवाली का जश्न दिल्ली में एक परिवार के लिए ज़िंदगी भर का गम दे गया। शाहदरा में दो हथियारबंद लोगों ने इस परिवार के दो लोगों की उनके घर पर गोली मारकर हत्या (Double Murder) कर दी।

    मरने वालों में 40 साल के आकाश शर्मा और उनका 16 साल का भतीजा ऋषभ शर्मा शामिल हैं। इस हमले में आकाश शर्मा का 10 साल का बेटा घायल हो गया।

    पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में दिवाली समारोह के दौरान दो हथियारबंद लोगों ने आकाश शर्मा के घर के बाहर गोलीबारी की। इस हमले में आकाश और उनके भतीजे की ऋषभ की मौत हो गई।

    यह घटना रात करीब 8 बजे उस वक़्त हुई जब आकाश शर्मा, उनके भतीजे ऋषभ शर्मा और बेटे कृष शर्मा दिवाली मना रहे थे।

    परिवार और चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर स्कूटर पर आए और आकाश के पैर छुए। उसके बाद हमलावरों ने उस पर और अन्य लोगों पर गोलियां चलाईं।

    पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के मुताबिक मौके पर करीब 5 राउन्ड गोलियां चली हैं।

    घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आकाश और ऋषभ पीले रंग के कुर्ते पहने दिख रहे हैं और पटाखे फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

    आरोपी अपने स्कूटर पर मौके पर पहुंचे। जैसे ही आकाश अपने घर के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, आरोपियों में से एक ने स्कूटर से उतरकर उसे गोली मार दी।

    आकाश के भतीजे ऋषभ को भी गोली लगी जब वह आरोपियों को रोकने के लिए उनके पीछे भागा।

    तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां आकाश और ऋषभ को मृत घोषित कर दिया गया जबकि कृष का इलाज चल रहा है।

    आकाश की पत्नी ने कहा कि वह हमलावरों को जानती हैं। उन्होंने कहा कि उनके बीच कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this