More
    HomeNationalDelhi Elections: दिल्ली में AAP की राह पर बीजेपी, रेवड़ियों से वोटर्स...

    Delhi Elections: दिल्ली में AAP की राह पर बीजेपी, रेवड़ियों से वोटर्स को आकर्षित करने की होड़

    Published on

    spot_img

    Delhi Elections: दिल्ली चुनाव के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टियां अपना पूरा ज़ोर आज़मा रही हैं। तमाम बयानाज़ी, दल-बदल, प्रचार-प्रसार की आधुनिक और क्रिएटिव तकनीक के अलावा रेवड़ी की बौछार ने जनता में चुनाव का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। बीते दिनों भाजपा का मैनिफेस्टो यानी संकल्प पत्र सामने आया। जिसमें महिलाओं को 2500 प्रतिमाह, बुजुर्गों पर 3000 हर महीने पेंशन…मु्फ़्त इलाज, सिलेंडर जैसी चीजों का दावा किया जा रहा है। जिसके बाद ये कहा जाने लगा कि भाजपा, आम आदमी पार्टी की राह पर है.. यहां एक बात और है कि भाजपा जो रेवड़ी कल्चर पर तंज करती थी, विरोध भी करती थी…क्या वो वहीं कर रही है जिसके लिए BJP ने कई बार विपक्षियों को ट्रोल किया है। क्या भाजपा विपक्षियों की रणनीति में रम गई है? भाजपा के संकल्प पत्र को देखते हुए कांग्रेस ने भी भाजपा के लपेटे में लिया है। आखिर क्या-क्या है भाजपा के संकल्प पत्र में…आम आदमी पार्टी से कितना मिला-जुलता है BJP का मैनिफेस्टो…भाजपा कांग्रेस किन रेवड़ियों का कर रही है दिल्ली चुनाव में दावा…

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। जिसमें दिल्ली की जनता को लुभाने की हर संभव कोशिश की गई है। आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की काट के लिए बीजेपी ने भी महिलाओं के लिए कैश बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम का ऐलान किया है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो महिला समृद्धि के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपये भेजे जाएंगे। गर्भवती महिलाओं को मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 21000 रुपये दिए जाएंगे, और 6 Nutrition किट भी दिए जाएंगे । दिल्ली में भी 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज से जुड़ी आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी। इसके अलावा 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त हेल्थ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। एलपीजी सिलिंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। होली और दिवाली पर एक-एक सिलिंडर मुफ्त भी दिया जाएगा। इसके अलावा भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में दावा किया कि अटल कैंटीन योजना के तहत झुग्गियों में 5 रुपये में खाना खिलाया जाएगा। 60 से 70 साल के बुजुर्गों को हर महीने 2500 रुपये पेंशन दी जाएगी। जो बुजुर्ग 70 वर्ष से ऊपर के हैं उन्हें 3000 रुपये पेंशन मिलेगी। पार्टी ने वादा किया है कि दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, मुफ्त बिजली, पानी जैसी जो योजनाएं फिलहाल लागू हैं, उसे जारी रखा जाएगा। भाजपा का संकल्प पत्र आने के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बयान दिया कि, भाजपा के मेनिफेस्टो यहां-वहां से लिया हुआ है।

    चलिए अब लगे हाथ आपको ये भी समझाते हैं कि आम आदमी पार्टी के चुनावी पिटारे में क्या-क्या है –
    केजरीवाल ब्रिगेड वाली आम आदमी पार्टी ने भी महिलाओं के लिए हर महीने 1000 रुपये और चुनाव जीतने के बाद प्रतिमाह 2100 रुपये देने का वादा किया है। चूंकि दिल्ली में मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना को नहीं लागू करने वाली आम आदमी पार्टी ने वादा किया है कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा, भले ही सरकारी अस्पताल में इलाज हो या प्राइवेट अस्पताल में। आम आदमी पार्टी के दावों के अनुसार सरकार बनने पर सरकारी स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई, 20 हजार लीटर मुफ्त पानी, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा, बुजुर्गों के तीर्थाटन जैसी योजनाएं जारी रहेंगी। हर वर्ग के लोगों को साधने के लिए पुजारी-ग्रंथी योजना के तहत पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये वेतन का वादा किया है। आम आदमी पार्टी की ओर से ऑटो चलाने वाले भाईयों के लिए के लिए 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस, उनकी बेटी की शादी में 1 लाख रुपये की सहायता का भी पार्टी ने वादा किया है। इसके अलावा उन्हें यूनिफॉर्म के लिए साल में दो बार 2500-2500 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही साथ अरविंद केजरीवाल ने एक नया वादा करते हुए ऐलान किया कि डीटीसी बसों में स्टूडेंट्स के लिए यात्रा पूरी तरह मुफ्त होगी।

    अब कांग्रेस भी भला कहां इस रेस में पीछे रहने वाली थी !दिल्ली चुनाव में जनता का मन मोहने के लिए प्यारी दीदी योजना की शुरुआत की। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया गया। इसके अलावा पढ़े-लिखे बेरोजगारों को एक साल की अप्रेंटिसशिप और इस दौरान उन्हें हर महीने 8500 रुपये देने का वादा किया है। मोदी सरकार की आयुष्मान योजना या और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से मुफ्त इलाज के वादे की काट करते हुए कांग्रेस ने 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का भी वादा किया है। इसके अलावा कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जनता के लिए फ्री राशन किट, 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलिंडर और 300 यूनिट तक फ्री बिजली का भी ऐलान किया है।

    अब रेवड़ी की राजनीति कितना रंग लाती है, ये देखना दिलचस्प होगा। दिल्ली की जनता जिसके हाथ में एक, दो नहीं बल्कि तीन-तीन रेवड़ी है। उनका झुकाव किस ओर होगा ये देखना दिलचस्प है। सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकने में मग्न है। मतदान 5 फरवरी को होगा और रिज़ल्ट 8 फरवरी को आने को है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...