More
    HomeNationalDelhi Elections Exit Poll: Delhi Chunav के एग्जिट पोल के नतीजों ने...

    Delhi Elections Exit Poll: Delhi Chunav के एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया, AAP को झटका; BJP 27 साल बाद कर सकती है वापसी

    Published on

    spot_img

    Delhi Elections Exit Polls: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर बुधवार को वोटिंग खत्म होने के बाद अब तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ रहे हैं। बताते चलें कि दिल्ली के चुनाव में मुख्य तौर से आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस चुनाव में कौन बाजी मार सकता है, एग्जिट पोल के नतीजों में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। हालांकि ECI की ओर से दिल्‍ली चुनाव 2025 के वास्‍तविक परिणाम 8 फरवरी को होने वाली मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे।

    Matrize एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 32 से 37, बीजेपी को 35-40 और कांग्रेस 0-1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। ऐसे में दिल्‍ली चुनाव में भाजपा-आप के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है। अगर इस एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदलते हैं तो किसी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलता नहीं दिखेगा। दिल्‍ली की 70 सीटों में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 सीटें हैं।

    चाणक्य एग्जिट पोल की मानें तो दिल्ली की 70 सीटों में से बीजेपी को 39-44 सीटें मिल सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिल सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज कर दिल्ली में सरकार बनाई थी, जबकि बीजेपी को आठ सीटें मिली थी।

    पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखें तो आम आदमी पार्टी के खाते में 25 से 29 सीटें जाती दिख रही हैं। जबकि बीजेपी को 40 से 44 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस का भी खाता खुलता दिख रहा है। कांग्रेस 0 से 2 सीटें मिल सकती है। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है।

    पोल डायरी के सर्वे की अगर मानें तो बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है और पार्टी को 42 से 50 सीटें मिल सकती हैं। सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लग सकता है और उसे 18 से 25 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है।

    टाइम्स नाउ के मुताबिक, दिल्ली सट्टा बाजार ने आप को 38 से 40 सीटें दी हैं। बीजेपी के खाते में 30 से 32 सीटें जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस का खाता नहीं खुलता दिख रहा है। वहीं, गुजरात सट्टा बाजार ने आप को 34 से 36 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 34 से 36 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात सट्टा बाजार के मुताबिक, आप और बीजेपी में कांटे की टक्कर हो सकती है।

    पोल ऑप पोल्‍स का देखें तब भी बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। पोल ऑफ पोल्‍स्‍ में बीजेपी केा 45 सीटें मिलने का अनुमान है, जबक‍ि आम आदमी पार्टी को 24 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

    दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को सुबह 7 से शाम तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। दिल्‍ली में सबसे ज्‍यादा मतदान 66.68 प्रतिशत मुस्‍तफाबाद सीट और सबसे कम 47.40 प्रतिशत मतदान करोल बाग सीट पर हुआ है। दिल्‍ली चुनाव 2025 में हॉट सीटों में शामिल नई दिल्‍ली, कालकाजी, जंगपुरा, पटपड़गंज, करावल नगर, मुस्‍तफाबाद, ओखला आदि के परिणाम पर हर किसी की नजर है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...