देश की राजधानी Delhi में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी ऑफिस के टाइमिंग में दिल्ली सरकार की ओर से बदलाव किए गए हैं। अब सरकारी दफ्तरों के लिए अलग-अलग टाइमिंग होगी।
एमसीडी के ऑफिस 8.30 से 5 बजे तक खुलेंगे। वहीं सेंट्रल गवर्नमेंट के ऑफिस पहले की ही तरह सुबह 9 से 5 होंगे। जबकि दिल्ली सरकार के दफ्तरों की टाइमिंग 10 से 6.30 बजे होगी।
टाइमिंग को बदलने का मकसद है कि वाहनों की संख्या सड़कों पर कम हो और जब लोग ऑफिस के लिए निकलें तो अलग-अलग समय होने के चलते वाहनों का दबाव सड़कों पर कम पड़े और प्रदूषण कम हो।
इससे पहले बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए Delhi सरकार ने प्राइमरी से पांचवी तक के स्कूल बंद कर दिए हैं और उनकी ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दी है।
GRAP 3 के नियम लागू होने के बाद कई जरूरी नियम एनसीआर में लागू हो गए हैं। इसमें बीएस-3 के पेट्रोल वाहनों और बीएस -4 के डीजल वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन और डीजल जनरेटर चलाने पर भी पूरी तरीके से रोक लगा दिया गया है।
Delhi की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ये बदलाव किया जा रहा है। इसके चलते प्रदूषण के रोकथाम में काफी राहत मिलेगी। सीएम आतिशी ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली नगर निगम के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक, केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक और दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेंगे।”


