More
    HomeHealthदिल्ली में Dengue से पहली मौत! बीमारी से बचने के लिए करें...

    दिल्ली में Dengue से पहली मौत! बीमारी से बचने के लिए करें ये उपाय

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में डेंगू (Dengue) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 650 एक्टिव मामले सामने आ चुके हैं। जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसका इलाज दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में चल रहा था।

    मृतक की उम्र 54 वर्ष बताई गई है। वो पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर का रहने वाला था। उसे डेंगू (Dengue) का तेज बुखार था, 27 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    डेंगू के बुखार के लक्षण

    डेंगू (Dengue) के लक्षण आम तौर पर फ्लू जैसे होते हैं। शुरुआत में बुखार आता है, जिसे नजरअंदाज किया तो वो जानलेवा भी साबित हो सकता है। चलिए बताते हैं कि डेंगू बुखार के क्या लक्षण है।

    1. अचानक तेज बुखार का आना
    2. तेज सिरदर्द होना
    3. जी मचलाना
    4. उल्टी आना
    5. जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होना
    6. थकान लगना
    7. खुजली होना
    8. आँखों में दर्द या जलन होना

    आइए जानते हैं कि डेंगू (Dengue) से बचने के क्या उपाय

    1. डेंगू का बुखार मच्छरों के काटने से फैलता है। ऐसे में आप अपने आस पास साफ सफाई रखें ताकी मच्छर पैदा ना हों।
    2. खुद के मच्छर के काटने से बचाने के लिए ढीले-ढाले और लंबी आस्तीन वाले शर्ट और पैंट पहने।.
    3. दिन और रात दोनों वक्त मच्छर भगाने वाले लोशन या स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    4. अपने घर के आस-पास पानी को जमा न होने दें। प्लास्टिक के कप, बोतल, खुली टंकी, नाली में डेंगू फैलाने वाले मच्छर पैदा होते हैं।
    5. कूलर, ड्रम, गमले, पशु-पक्षियों के पानी के बर्तन को तीन से चार दिन में खाली करके सुखाएं।
    6. पसीने और परफ्यूम जैसी गंध से बचें। पसीने की गंध को हटाने के लिए नहाएं। वही, बिना महक वाली क्रीम या परफ्यूम का इस्तेमाल करें।

    हर साल देश में मानसून के समय डेंगू (Dengue) का प्रकोप दिखाई देता है। देश के कई शहरों से डेंगू के डरा देने वाले आंकड़े सामने आते हैं। इससे निपटने के लिए वैक्सीन बनाया गया है। वैक्सीन का नाम DengiAll है। इसका क्लिनिकल ट्रायल तीसरे फेस में हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this