More
    HomeSportsरोहित-गिल का पर्थ टेस्ट खेलना संदिग्ध, Devdutt Padikkal को मिल सकता है...

    रोहित-गिल का पर्थ टेस्ट खेलना संदिग्ध, Devdutt Padikkal को मिल सकता है मौका

    Published on

    spot_img

    Devdutt Padikkal News: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा। इसमें रोहित शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। यह खबर काफी पहले से चर्चा में है। वहीं शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

    बेंच स्ट्रेंथ मजबूत रखने के लिए और हर चुनौती का सामना करने के लिए टीम इंडिया ने देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रोक लिया है। वह सोमवार को भारत ए टीम के साथ स्वदेश नहीं लौटेंगे।

    क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम प्रबंधन ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के साथ बातचीत के बाद कर्नाटक के बल्लेबाज Devdutt Padikkal को सीनियर टीम के लिए बैकअप के रूप में रोकने का फैसला किया है।

    हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में 36, 88, 26 और 1 रन बनाने वाले Devdutt Padikkal को बैटिंग बैकअप के तौर पर टीम इंडिया के साथ शामिल किया गया है। हालांकि, सिर्फ इन प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया जा सकता, लेकिन प्रबंधन उनके अनुभव और ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों से परिचित होने के महत्व को भी तवज्जो दे सकता है।

    इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट खेलने वाले और टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खेलने वाले Devdutt Padikkal को एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

    बाएं हाथ का अंगूठा फ्रैक्चर होने के चलते शुभमन गिल का पर्थ टेस्ट से बाहर होना लगभग तय है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा, जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद भारत में ही हैं, उनके पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध होने की संभावना बहुत कम है। इसके अलावा, केएल राहुल कोहनी की चोट से उबर रहे हैं, हालांकि वे रविवार को वाका में बल्लेबाजी अभ्यास में शामिल हुए।

    रोहित शर्मा कब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसलिए, पहले टेस्ट में उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है। बीसीसीआई की मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया भेजने की तत्काल कोई योजना नहीं है।

    शमी ने हाल ही में एक साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने इंदौर में बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी मैच खेला। हालांकि, टीम प्रबंधन चाहता है कि संभावित वापसी से पहले वह घरेलू क्रिकेट में अधिक मैच अभ्यास करें। संभावना है कि शमी इस सप्ताह शुरू होने वाले आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...