More
    HomePublic TopDiwali Bonus: योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट! 14 लाख कर्मचारियों को बोनस

    Diwali Bonus: योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट! 14 लाख कर्मचारियों को बोनस

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दीपावली के अवसर पर अराजपत्रित (नॉन-गजेटेड) कर्मचारियों को बोनस (Diwali Bonus) देने की तैयारी कर रही है।

    उत्तर प्रदेश सरकार ने बोनस (Diwali Bonus) से संबंधित पत्रावली तैयार कर ली है। बोनस से संबंधि पत्रावली वित्त विभाग को तैयार करने का जिम्मा दिया गया था। इस सप्ताह में ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोनस की घोषणा कर सकते हैं।

    वित्त विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि राज्य कर्मचारियों को मिलने वाला बोनस 7 हजार रुपए अधिकतम होगा। वहीं सरकार 3 फीसदी तक महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।

    खबर है कि बोनस (Diwali Bonus) की पत्रावली तैयार हो जाने के बाद वित्त विभाग इस पर राज्य सरकार की सहमति लेगा। सीएम योगी की सहमति मिलने के बाद बोनस दिए जाने का आदेश जारी होगा। बोनस का लाभ नॉन-गजेटेड कर्मचारियों के साथ ही वर्कचार्ज व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा।

    उत्तर प्रदेश में करीब 14.82 लाख कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। बोनस देने के कारण सरकारी खजाने पर 1025 करोड़ रुपए से अधिक का बोझ आएगा। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दीपावली से पहले कैबिनेट बैठक होगी, उसमें बोनस देने पर फैसला लिया जाएगा।

    आपको बता दें कि इस बार दिपावाली 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर का वेतन एक नवंबर के बजाय अक्टूबर के अंत में ही दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को बोनस और डीए मिलने से दीपावली खुशहाली से बीतेगा।

    योगी सरकार दीपावली से पहले पुलिसवालों को भी बड़ा तोहफा देने वाली है। जल्द ही योगी सरकार यूपी पुलिस के नॉन-गजेटेड कर्मचारियों का वर्दी भत्ता तीन गुना तक बढ़ा सकती है। 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी इसकी घोषणा कर सकते हैं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36