उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
Kanpur में एक जिम ट्रेनर ने महिला की हत्या कर दी। जिम ट्रेनर ने हत्या करने के बाद शव को कानपुर के जिला मजिस्ट्रेट के आवास परिसर के पास दफना दिया। इस खुलासे ने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम के क्लाइमेक्स सीन की याद ताजा कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी जिम ट्रेनर ने शव को मजिस्ट्रेट के आवास परिसर में दफना दिया।
आरोपी ने कबूला जुर्म
Kanpur के निवासी और शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की 32 वर्षीय पत्नी एकता गुप्ता 24 जून को लापता हो गई थी। राहुल गुप्ता की पत्नी एकता पिछले 6 महीने से ग्रीन पार्क जिम में व्यायाम करने जा रही थी। एकता के गायब होने के बाद जिम ट्रेनर विमल सोनी पर अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही Kanpur पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई थी। पूछताछ में आरोपी विमल सोनी ने जुर्म कबूल कर लिया है।
जिम ट्रेनर ने की महिला की हत्या
चार महीने पहले जिले के ग्रीन पार्क इलाके में जिम ट्रेनर ने एक महिला को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद शव को जिलाधिकारी के आवास के पास पांच फीट का गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था। घटना सामने आने के बाद कानपुर पुलिस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
DM परिसर में मिला महिला का कंकाल
आरोपी सोनी ने बताया कि उसने एकता की हत्या करने के बाद उसे डीएम आवास से सटे ऑफिसर्स क्लब की जमीन में दफना दिया था। यह सूचना मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों की बैठक के बाद परिसर की खुदाई करने का फैसला लिया गया। खुदाई के दौरान कैंपस में एकता का कंकाल बरामद किया गया। डीएम आवास से सटे ऑफिसर्स क्लब परिसर में रात 10 बजकर 30 मिनट पर खुदाई शुरू की गई। कानपुर पुलिस को रात 12 बजकर 45 मिनट पर एकता का कंकाल मिला।


