More
    HomeNational24 घंटे में Delhi-NCR में 2 बार आया भूकंप, जान माल का...

    24 घंटे में Delhi-NCR में 2 बार आया भूकंप, जान माल का नहीं हुआ नुकसान

    Published on

    spot_img

    Delhi-NCR में पिछले 24 घंटे में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के कारण जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

    गुरुवार सुबह को दिल्ली- एनसीआर में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। आपको बता दें कि बुधवार दोपहर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दोनों बार भूकंप का केंद्र हरियाणा का सोनीपत था। आज सुबह सोनीपत में 2.6 की तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को हरियाणा के सोनीपत में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

    कितनी तीव्रता के भूकंप से होता है नुकसान

    आपको बता दें कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर मापी जाती है। 2 से 2.9 तीव्रता तक के भूकंप आने पर हल्का कंपन महसूस होता है। वहीं, 3 से 3.9 तीव्रता के भूकंप पर तेज कंपन महसूस किया जा सकता है। इससे किसी तरह की हानि होने की संभावना कम होती है। 4 से 4.9 तीव्रता वाले भूकंप में घर में रखा सामान गिर सकता है। खिड़कियों के शीशे टूटने का चांस रहता है। 5 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप को हल्का माना जाता है।

    5 से 5.9 तीव्रता के भूकंप में भारी फर्नीचर भी गिर सकता है। 6 से 6.9 तीव्रता में इमारतों की नींव में दरार पड़नी शुरू हो जाती है। 7 से 7.9 तीव्रता का भूकंप आने पर इमारतें गिरने लगती है। साथ ही जमीन के अंदर की पाइपलाइन भी फट जाती हैं। 8 से 8.9 तीव्रता का भूकंप आने पर इमारत सहित बड़े-बड़े पुल भी धराशायी हो जाता है। वहीं, 9 तीव्रता का भूकंप आने पर हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिलता है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this