More
    HomeNationalबांग्लादेशी घुसपैठ मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में ED ने की...

    बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में ED ने की छापेमारी

    Published on

    spot_img

    बांग्लादेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ से जुड़े मामले में मंगलवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में ED की छापेमारी चल रही है।

    ED ने आज यानी 12 नवंबर को अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बांग्लादेशी नागरिकों के घुसपैठ से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल और झारखंड में कई स्थानों पर छापेमारी की है। ED बंगाल और झारखंड के कुल 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    आपको बता दें कि ED ने सितंबर में धन शोधन रोकथाम कानून (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया था। ED ने आरोप लगाया कि घुसपैठ और तस्करी से आपराधिक आय अर्जित की गई थी।

    ईडी ने कहा है कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में छापेमारी के दौरान फर्जी आधार, पासपोर्ट, अवैध हथियार और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

    ED ने PMLA के तहत किया था मामला दर्ज

    आपको बता दें कि रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय की यूनिट ने बीते सितंबर में PMLA के तहत मामला दर्ज किया था। जांच एजेंसी ने झारखंड में कुछ बांग्लादेशी महिलाओं की घुसपैठ और तस्करी के मामले की जांच के लिए यह मामला दर्ज किया था।

    यह मामला एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जो काम की तलाश में दलालों की मदद से भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर देश में घुस आई थी। इस महिला ने पांच से छह महिलाओं को अपराधियों के रूप में सूचीबद्ध किया था। जिन्हें एक स्थानीय रिसॉर्ट में छापेमारी के दौरान पकड़ लिया गया।

    हेमंत सरकार देती है घुसपैठ को बढ़ावा- PM मोदी

    झारखंड में कल मतदान होने वाला है ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय की रेड को लेकर राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित बीजेपी के तमाम नेताओं ने हालिया चुनाव प्रचार के दौरान राज्य सरकार पर इस तरह की घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

    बीजेपी का कहना है कि राज्य में अवैध घुसपैठ के चलते संथाल परगना और कोल्हान के आदिवासी बहुल इलाकों के जनसांख्यिकीय परिदृश्य में बदलाव आया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ऐसी घुसपैठ इसलिए कराई जा रही है ताकि झारखंड की जनसांख्यिकी में बदलाव कर दिया जाए। ताकि इसका फायदा चुनाव में उठाया जा सके।  

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this