पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है। ये समन हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन के वित्तीय घोटाले से जुड़ा है।
अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) को पूछताछ के लिए गुरुवार (3 अक्टूबर) को बुलाया गया है। बीते साल ईडी (ED) ने तेलंगाना की 9 जगहों पर रेड डाली थी जिसमें उन्हें महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे।
ईडी (ED) के अनुसार, हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन के अधिकारियों ने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के बनने के दौरान वित्तीय अनियमितता की थी।
बताया गया है कि स्टेडियम बनवाने के लिए प्राइवेट कंपनियों को ठेका दिया गया था। ईडी (ED) का कहना है कि राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम बनाने के दौरान 20 करोड़ रुपये के फंड का गलत इस्तेमाल किया गया था।
हैदराबाद की एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस मामले में 3 एफआईआर (FIR) दर्ज की थी। उन्हीं FIR के आधार पर ईडी (ED) ने जांच शुरू की थी।
अब पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) से स्टेडियम को बनाने लेकर बरती गई वित्तीय अनियमितता के बारे में पूछताछ की जाएगी।
अभी तक की जांच में ईडी (ED) ने पाया है कि राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के दौरान नियमों को ताक पर रखा गया। काफी उंची दरों पर कॉन्ट्रैक्ट जारी किए गए।
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों की वजह से एसोसिएशन को 20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस मामले में हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन के सीईओ सुनीलकांत बोस ने मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी।


